नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली के दक्षिणी-पश्चिमी जिले में एकदम से कोरोना वायरस पाॅजिटिव संक्रमितों की संख्या बढ़ गई। रविवार को यह संख्या 35 थी लेकिन सोमवार को राजनगर पार्ट-2 से अचानक चार केस आ जाने से यह संख्या बढ़कर अब 39 हो गई है। हालांकि राजधानी में अभी कोरोना वायरस को लेकर कोई खास सुधार दिखाई नही दे रहा है और धीर-धीरे मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है।
इस संबंध में एसडीएम नजफगढ़ सौम्या शर्मा ने बताया कि ये चारो रोगी पालम स्थित राजनगर पार्ट-2 के हाॅट-स्पाॅट से आये हैं। सभी एक ही परिवार के हैं। उन्होने जिले की आज की अपडेट देते हुए बताया कि आज जिले में 32713 ई-पास जरूरत मंदों को दिये गये। जिले में छः जगह कंटेंमेंट जोन बनाये गये है जहां बफर जोन बनाकर लोगों को क्वारंटाइन किया गया है। उन्होने बताया कि मामले जरूर बढ़ रहे है लेकिन जिले में स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर प्रशासन की टीमें लोगों की जांच कर रही है तथा उन्हे कोरोना से बचाव के लिए जागरूक भी कर रही है। लोगों को जरूरत की चीजें पंहुचाने और भोजन वितरण में सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। कंटेंमेंट एरिया में लोगों को रोजाना जरूरत की चींजे पंहुचाई जा रही हैं। उन्होने बताया कि 39 रोगियों में से 12 केस ठीक हुए है और 5 केस क्वारंटाइन से भी ठीक हुए है जिन्हे घर भेज दिया गया। उन्होने बताया कि जिले में 301 जगह भोजन वितरण का कार्य चल रहा है। इसमें बच्चों को दूध की सप्लाई भी सुनिश्चित की जा रही है। रोजाना लाखों पैम्पलेटस बांट कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जगह-जगह कोरोना की जानकारी व बचाव के लिए बैनर भी लगाये गये है।


More Stories
AKSHAYA TRITIYA 2026: अक्षय तृतीया पर आत्म विश्वास और सकारात्मक ऊर्जा के लिए ये 5 वस्तु खरीदना है शुभ!
मोबाइल छीनकर भागने वाला बदमाश गिरफ्तार, बिंदापुर पुलिस ने बरामद किए 6 मोबाइल
हाइरॉक्स बेंगलुरु में बहादुरगढ़ का जलवा, राजेश रघुवंशी ने हासिल किया चौथा स्थान
चोरी के मोबाइल बेचने जा रहा युवक को द्वारका पुलिस ने धर दबोचा
वेदांता पावर प्लांट हादसे पर अमित जोगी का बड़ा बयान, न्यायिक जांच और 1 करोड़ मुआवजे की मांग!
नजफगढ़ वार्ड में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब अंबेडकर जयंती