लॉरेंस बिश्नोई गैंग का अमेरिका में नया ठिकाना, अनमोल बिश्नोई की गिरफ्तारी और विदेशी कनेक्शन का खुलासा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का अमेरिका में नया ठिकाना, अनमोल बिश्नोई की गिरफ्तारी और विदेशी कनेक्शन का खुलासा

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- बीते हफ्ते, लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई को अमेरिका के कैलिफोर्निया से गिरफ्तार किया गया। अनमोल पर मुंबई के एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में दोषी पाया गया था। यह गिरफ्तारी एक ऐसे समय में हुई है जब लॉरेंस बिश्नोई गुजरात की साबरमती जेल में बंद है, लेकिन उसके गुर्गे और शूटर अब अमेरिका को अपना नया सेंटर बना चुके हैं।

अमेरिका में बिश्नोई गैंग का विस्तार

मिली जानकारी के अनुसार, अमेरिका अब लॉरेंस बिश्नोई गैंग और भारत के वांछित अपराधियों के लिए नया ठिकाना बन चुका है। बिश्नोई गैंग के एक शूटर ने पुलिस पूछताछ में यह खुलासा किया कि भारत से फरार अपराधी फर्जी पासपोर्ट का उपयोग करके डंकी रूट के जरिए अमेरिका में दाखिल हो रहे हैं। इसके बाद, इन अपराधियों को दुबई से डिपोर्ट किया जा रहा है।

हर्ष उर्फ चिंटू की गिरफ्तारी और खुलासा

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शार्प शूटर हर्ष उर्फ चिंटू ने पंजाब से फर्जी पासपोर्ट बनवाया था। पंजाब के जालंधर से यह पासपोर्ट 26 मार्च 2024 को जारी किया गया था, जिसमें उसका नाम प्रदीप कुमार लिखा गया था। पूछताछ में उसने बताया कि वह पहले शारजहां गया, फिर बाकू होते हुए यूरोप पहुंचा। उसका मुख्य उद्देश्य डंकी रूट से अमेरिका में दाखिल होना था।

बिश्नोई गैंग का विदेशी नेटवर्क

सूत्रों के मुताबिक, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटरों में गोल्डी बराड़, अनमोल बिश्नोई, रोहित गोदारा, मोंटी मान, पवन बिश्नोई और कई अन्य वांछित अपराधी शामिल हैं, जिनका ठिकाना फिलहाल अमेरिका में है। ये सभी डंकी रूट के जरिए अमेरिका पहुंचे थे।

भारत में धमकी और आतंक फैलाना

कई रिपोर्ट्स में यह भी खुलासा हुआ है कि दुबई से हर्ष उर्फ चिंटू भारत में धमकी भरे कॉल करता था। बिश्नोई गैंग ने अपनी आपराधिक गतिविधियों को पूरी तरह से एक कॉरपोरेट मॉडल की तरह चलाना शुरू कर दिया है, जिसमें देश के अलग-अलग राज्यों में अपनी फ्रेंचाइजी खोल रखी है। इन फ्रेंचाइजी के माध्यम से गैंग के शूटर और अपराधी विदेशों में बैठकर भारत जैसे देशों में आतंक फैला रहे हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox