नजफगढ़ में सगे भाई ने ही की अपनी बहन के घर में चोरी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 1, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नजफगढ़ में सगे भाई ने ही की अपनी बहन के घर में चोरी

-पुलिस ने आरोपी और उसके सहयोगियों को किया गिरफ्तार

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/द्वारका/-  नजफगढ़ पुलिस ने अपनी ही बहन के घर से सोने-चांदी के आभूषणों की चोरी के मामले में सगे भाई और उसके दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी हुआ समान बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।

द्वारका डीसीपी अंकित सिंह ने बताया कि 12 नवम्बर 2024 को नजफगढ़ पुलिस स्टेशन में  श्वेता पांडे की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज किया गया था। उसने अपनी शिकायत में बताया कि उनके घर से आभूषण चोरी हो गए हैं। पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूचना के आधार पर मामले की जांच शुरू की। जांच में पता चला कि आरोपियों में श्वेता पांडे का सगा भाई आयुष पांडे और उसके दो दोस्त गौतम और ध्रुव उर्फ सिट्टू शामिल थे।

आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करने के लिए बार-बार अपने बयान बदलने की कोशिश की लेकिन गहन पूछताछ के दौरान सच्चाई सामने आ गई। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए गए सोने और चांदी के आभूषणों को बरामद कर लिया, जिनमें मंगल सूत्र, तीन चेन, दो अंगूठी, टॉप्स, नथनी, लॉकेट, दो जोड़ी पायल, तगाड़ी और बारह चांदी के सिक्के शामिल थे।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे विभिन्न कंपनियों में डिलीवरी बॉय के तौर पर काम करते थे, लेकिन जब से उनकी नौकरी चली गई, वे बेकारी के कारण बुरा समय बिता रहे थे। उन्होंने यह भी बताया कि चोरी के पैसों से वे मौज-मस्ती करने और स्कूटी खरीदने का इरादा रखते थे। इस पूरे ऑपरेशन की निगरानी इंस्पेक्टर सुभाष और उनकी टीम द्वारा की गई थी, जिसमें ASI सुभाष सिंह, HC हवा सिंह, HC सुमित, और CT श्री सुरेश शामिल थे। इस कार्यवाही में ACP अनिल कुमार के मार्गदर्शन में आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox