मानसी शर्मा /- हरियाणा के अंबाला में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गेके बयान पलटवार करते हुए अनिल विज ने कहा कि ने खड़गे देश को पाषाण युग में ले जाना चाहते हैं। उन्होंने कहा किदुनिया आगे जा रही है और खड़गे देश को पाषाण युग में ले जाना चाहते हैं। पाषाण युग में हार जीत के फैंसले पथरों से हुए करते थे। खड़गे जी पीछे ले जाने कि बात कर रहे हैं।
किसानों के दिल्ली कूच का समर्थन करने पर हुड्डा के बयान पर पलटवार करते हुए अनिल विज ने कहा कि भूपिंदर सिंह हुडा सिर्फ भड़काने और गुमराह करने के अलावा कोई काम नहीं करते। वो एक दिन भी जाकर उन्होंने किसानों का हाल नहीं पूछा और पंजाब में तो इंडी कि सरकार है। न वहां के मुख्यमंत्री एक दिन भी गए और न है भूपिंदर हुड्डा गए। न ही इन्होंने किसान को समझने कि कोशिश की। जनता को भारी तकलीफ झेलनी पड़ रही है। ये बात करके उनको वहां से उठा देते तो रास्ता खुल जाता और जनता परेशान न होती।
केजरीवाल के बयान पर किया पलटवार
किसान नेता डल्लेवाल को पंजाब पुलिस ने डिटेन किया तो उसके बाद सुरजीत सिंह हरदो भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं इस पर विज ने कहा कि ये पंजाब पुलिस का मामला है। आगे क्या करते हैं देखते है।केजरीवाल के बयान भगवान को जब पता चला कि संविधान खतरे में है तो भगवान नए संविधान दिवस के दिन आम आदमी पार्टी को जन्म दिया पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए विज ने कहा कि केजरीवाल कि पार्टी न संविधान को मानती है, न कोर्ट को मानती है और न है ऑटोनॉमस बॉडी को मानती है। इनका तो अपना है विधान है। इनको तो संविधान शब्द का उच्चारण भी नहीं करना चाहिए।


More Stories
तिरंगे के साथ दौड़े 80 धावक, साइकिलिस्टों ने पूरी की 80 किमी राइड
मधु विहार में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
ओवरस्टे मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, 2024 में घोषित हुआ था PO
ऑपरेशन VISTA 1.0 में तीन विदेशी नागरिक पकड़े
72 घंटे की एंड्योरेंस दौड़ में गुलाब सिंह का ऐतिहासिक प्रदर्शन
द्वारका मोड़ में रक्तदान शिविर, 90 लोगों ने किया रक्तदान