NTPC GREEN ENERGY के शेयरों में जबरदस्त तेजी, पहले दिन लगा 13% का अपर सर्किट

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 13, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

NTPC GREEN ENERGY के शेयरों में जबरदस्त तेजी, पहले दिन लगा 13% का अपर सर्किट

मानसी शर्मा /-  एनटीपीसी की सब्सिडियरी कंपनी, एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी का आईपीओ हाल ही में शेयर बाजार में लिस्ट हुआ। शुरुआत में कंपनी के शेयरों में धीमी गति देखने को मिली, लेकिन लिस्टिंग के बाद कीमतों में तेजी आई।

बता दें कि,एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी का आईपीओ बीएसई पर 3.33प्रतिशत के प्रीमियम के साथ 111.60रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हुआ, जबकि एनएसई पर यह 111.50रुपये प्रति शेयर पर सूचीबद्ध हुआ। इसके बाद कंपनी के शेयरों में तेजी देखी गई। बीएसई पर शेयर की कीमत 122.75रुपये तक पहुंच गई, जो कंपनी का अपर प्राइस बैंड है। इस समय कंपनी के शेयर इश्यू प्राइस से 13.66प्रतिशत प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं।

आईपीओ का प्राइस बैंड

एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी का प्राइस बैंड 102रुपये से 108रुपये प्रति शेयर था। एक लॉट में 138शेयर थे, और निवेशकों को कम से कम 14,904रुपये का निवेश करना पड़ा। कंपनी ने अपने कर्मचारियों को प्रति शेयर 5रुपये की छूट भी दी थी।

आईपीओ की सब्सक्रिप्शन स्थिति

एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी का आईपीओ 19नवंबर को खुला था और रिटेल निवेशकों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 22नवंबर थी। इस आईपीओ का साइज 10,000करोड़ रुपये था, जिसमें 92.59करोड़ फ्रेश शेयर जारी किए गए थे। आईपीओ को कुल 2.55गुना सब्सक्रिप्शन मिला, जिसमें रिटेल निवेशकों का हिस्सा 3.59गुना था।

ग्रे मार्केट में प्रदर्शन

ग्रे मार्केट में एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी का प्रदर्शन अपेक्षाकृत कमजोर रहा। लिस्टिंग के दिन आईपीओ निगेटिव 1 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा था।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox