चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, काजी निजामुद्दीन को दी ये बड़ी जिम्मेदारी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, काजी निजामुद्दीन को दी ये बड़ी जिम्मेदारी

मानसी शर्मा /- अगले साल फरवरी में दिल्ली के विधानसभा चुनाव होने है। लेकिन इससे पहले कांग्रेस ने दिल्ली के इंचार्ज को ही बदल दिया। दरअसल, चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी ने काजी मोहम्मद निजामुद्दीन को दिल्ली का प्रभारी नियुक्त किया है। बाद में, पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए स्क्रीनिंग कमिटी का भी ऐलान कर दिया है।

बता दें, कांग्रेस ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष ने काजी मोहम्मद निजामुद्दीन को तत्काल प्रभाव से दिल्ली का एआईसीसी प्रभारी नियुक्त किया है। इसके अलावा दीपक बाबरिया को दिल्ली का महासचिव प्रभारी नियुक्त किया है। कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन को दिल्ली में स्क्रीनिंग कमेटी का प्रमुख बनाया है। वहीं, इमरान मसूद और प्रदीप नरवाल को स्क्रीनिंग कमेटी का सदस्य नियुक्त किया है।

विवादों में घिरे थे दीपक बाबरिया

पार्टी सूत्रों की मानें तो दिल्ली में इस बार पार्टी को जिन सीटों पर जीत की उम्मीद है, उनमें से कुछ अल्पसंख्यक बहुल इलाकों की सीटें भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि मौजूदा प्रभारी दीपक बाबरिया का स्वास्थ्य पहले से ही ठीक नहीं है। इसलिए इस बार उनकी जगह काजी निजामुद्दीन को नियुक्त किया गया है। बता दें, बाबरिया लोकसभा चुनाव के वक्त स्थानीय नेताओं के साथ बहस की वजह से विवादों में आ गए थे।

कौन हैं काजी निजामुद्दीन?

काजी निजामुद्दीन कांग्रेस की सीनियर नेता हैं। काजी उत्तराखंड की मंगलौर विधानसभा से विधायक हैं। बता दें, उनके पिता काजी मोहम्मद मोहियुद्दीन उत्तराखंड के पहले प्रोटम अध्यक्ष थे। काजी कई राज्यों में कांग्रेस के प्रभारी और सह प्रभारी के रूप में काम कर चुके हैं। इसके अलावा वो राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सह प्रभारी के रूप में भी काम कर चुके हैं।

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष के करीबी कौन?

मिली जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड से विधायक काजी मोहम्मद इससे पहले राजस्थान के लिए भी काम कर चुके हैं। बताया जा रहा है कि काजी मौजूदा दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के करीबी है। क्योंकि देवेन्द्र यादव खुद उत्तराखंड के प्रभारी रहे हें। इसके साथ काजी और यादव दोनों ने राजस्थान में भी एक साथ काम किया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox