पर्थ टेस्ट में टीम इंडिया की शानदार जीत, कंगारूओं को 296 रनों से मिली शिकस्त

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पर्थ टेस्ट में टीम इंडिया की शानदार जीत, कंगारूओं को 296 रनों से मिली शिकस्त

मानसी शर्मा /- पर्थ टेस्ट में भारत ने बड़ी जीत दर्ज की है। भारतीय गेंदबाजों ने अस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को ताश के पत्तों की तरह बिखेड़ दिया। बॉर्डर-गवास्कर ट्रॉफी के पहले मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 296 रनों से मात दी है। दूसरी पारी में शानदार बल्लेबाजी और फिर धारदार गेंदबाजी के बल भारत को ये बड़ी जीत दर्ज की है। दूसरी पारी में जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने 3-3 विकेट झटके। दूसरी पारी शुरु होते ही टीम इंडिया ने बढ़त बनाए रखी और फिर पारी घोषित करके ऑस्ट्रेलिया को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। हालांकि, अस्ट्रेलियाई टीम पर भरतीय गेंदबाजों ने शुरु से ही दवाब बनाकर रखा।

गौरतलब है कि भारत के लिए ये जीत बड़ी वापसी के रुप में देखी जा रही है। न्यूजीलैंड के खिलाफ क्लीन स्वीप होने के बाद टीम इंडिया की खूब आलोचना हुई थी। साथ ही भारत का टेस्ट वर्ल्ड चैंपियनशिप के फाइनल में जाने का रास्ता भी मुश्किल हो गया था। लेकिन बॉर्डर-गवास्कर सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया की इस जीत ने ना सिर्फ फैंस को खुशियां मनाने की वजह दी है बल्कि खिलाड़ियों के लिए भी ये जीत काफी फायदेमंद होगी। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई टीम को मिली यह करारी हार, आने वाले मैचों में मानसिक रुप से दवाब बनाने के काम आएगा।

पहली पारी में दिखा गेंदबाजों का बोलबाला

पहली पारी में भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन देखकर फैंस को न्यूजीलैंड के खिलाफ करारी हार याद आने लगी थी। पहली पारी में पूरी टीम 150 पर आउट हो गई। नीतीश रेड्डी सबसे अधिक 41 रन बना पाए। विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल कोई कमाल नहीं दिखा पाए। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की ओर से हेजलवुड ने सबसे अधिक 4 विकेट झटके। हालांकि, ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज की स्थिति और बदत्तर हो गई। ऑस्ट्रेलिया के सभी खिलाड़ी 104 रनों पर ही ऑलआउट हो गए। कप्तान बुमराह ने 5 विकेट झटक कर कंगारूओं की कमर तोड़ दी। इसके अलावा डेब्यू टेस्टन मैच खेल रहे हर्षित राणा ने भी तीन खिलाड़ियों का शिकार किया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे अधिक स्टार्क ने 26 रन बनाए। अन्यथा कोई भी खिलाड़ी अधिक देर तक मैदान पर नहीं रूक पाया।

दूसरी पारी में बल्लेबाजों की वापसी

बरहाल, पहली पारी में भारतीय बल्लेबाजों ने जरुर निराश किया लेकिन दूसरी पारी ने यशस्वी जायसवाल ने 161 रनों की पारी खेल कर टीम को भारी बढ़त दिलाई। उन्होंने किसी भी ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को नहीं बख्शा। इसके अलावा पहली पारी केएल राहुल ने 77 रनों की पारी खेल कर पहली पारी की ककर पूरी कर ली। दरअसल, पहली पारी में कथित रूप से गलत आउट दिया गया। इन दोनों के अलावा विराट कोहली ने लंबे समय बाद टेस्ट क्रिकेट में शतक जड़ा। उन्होंने टेस्ट में 30वां शतक लगाया। दूसरी पारी में 487 रन बनाकर टीम इंडिया ने पारी घोषित कर दिया। भारतीय बल्लेबाजों के सामने दूसरी पारी में कोई भी ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज नहीं टिका। वहीं, अगर दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों की बात करें तो कोई खास कमाल नहीं कर पाए। पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम 238 रनों पर ऑलआउट हो गई और 295 रनों से मैच हार गई। दूसरी पारी में जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने 3-3 विकेट झटके। इनके अलावा सुंदर को भी दो विकेट मिले।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox