महाराष्ट्र में कांग्रेस की हार के बाद नाना पटोले का इस्तीफा, पार्टी हाईकमान ने ऐसे किया रिएक्ट

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

महाराष्ट्र में कांग्रेस की हार के बाद नाना पटोले का इस्तीफा, पार्टी हाईकमान ने ऐसे किया रिएक्ट

मानसी शर्मा /- महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को भारी हार का सामना करना पड़ा है। इसके बाद पार्टी में असंतोष बढ़ गया है। प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने चुनाव परिणामों की जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, कांग्रेस ने यह स्पष्ट किया है कि उनका इस्तीफा फिलहाल स्वीकार नहीं किया गया है, और वह पार्टी अध्यक्ष के रूप में कार्य करते रहेंगे।

बता दें कि,नाना पटोले खुद इस चुनाव में भंडारा जिले की सकोली विधानसभा सीट से केवल 208वोटों से जीत पाए। इसके अलावा, कांग्रेस के दो अन्य वरिष्ठ नेता, पृथ्वीराज चव्हाण और बालासाहेब थोराट को भी हार का सामना करना पड़ा। महाराष्ट्र में कभी कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी हुआ करती थी, लेकिन इस बार पार्टी को केवल 16सीटों पर ही संतुष्ट होना पड़ा, जो कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका है।

हार पर कांग्रेस नेताओं में गहरा असंतोष

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि वे हार पर गहन मंथन करेंगे। पार्टी के भीतर असंतोष का माहौल है, और हार के कारणों पर लगातार चर्चा हो रही है। हार के बाद, पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि भाजपा और उसके सहयोगी दलों को योजनाओं और प्रचार का फायदा मिला। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि कांग्रेस का नेतृत्व कमजोर साबित हुआ है। वहीं, नाना पटोले ने कहा कि भले ही कांग्रेस को विपक्ष में बैठने का जनादेश मिला हो, वह सरकार की नीतियों को चुनौती देने और जनता के हित में काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

कांग्रेस के भीतर नेतृत्व परिवर्तन और संभावित संघर्ष की चर्चा अब तेज हो गई है। पार्टी के शीर्ष नेता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने चुनाव परिणामों की विस्तृत समीक्षा करने की बात कही है। इससे पार्टी के भीतर और जटिलताएं उत्पन्न हो सकती हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox