जिरिबाम से अगवा लोगों के साथ हैवानियत, रोंगटे खड़े कर देगी 3 साल के मासूम की पोस्टमार्टम रिपोर्ट

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

जिरिबाम से अगवा लोगों के साथ हैवानियत, रोंगटे खड़े कर देगी 3 साल के मासूम की पोस्टमार्टम रिपोर्ट

मानसी शर्मा /- मणिपुर के जिरिबाम जिले से अगवा किए गए 6लोगों को बड़ी बेरहमी से मारा गया था। उग्रवादियों ने अपनी सारी हदें पार कर दी। अगवा किए गए लोगों के शव मिलने के बाद उनका पोस्टमार्टम किया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, उग्रवादियों ने 3 साल के मासूम बच्चे को चेहरे पर गोली मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया। यही नहीं उस बच्चे के सीने और हाथ पर चाकू से वार किया गया था।

बच्चे का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर भी शव की हालत देखकर हैरान रहे गए। क्योंकि बच्चे के चेहरे के साथ-साथ उसके पूरे शरीर पर भी हमला किया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट की मानें तो बच्चे की दाहिनी आंख भी निकाल ली गई थी। बता दें, ये पोस्टमार्टम असम के कछार जिले के सिलचर मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एसएमसीएच) में किया गया हैं।

सामने आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट

दरअसल, मणिपुर के जिरिबाम जिले से अगवा किए गए 6लोगों में से 3 लोगों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई हैं। उन 3 लोगों में से एक महिला लेशराम हेइतोम्बी देवी (25) को सीने के पीछे तीन बार गोली मारी गई थी। इन गोलियों से उसके दिल, फेफड़े और पसलियां कट गईं, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद दूसरी महिला युरेम्बम रानी देवी (68) को पांच गोलियां मारी गई। एक सिर में, दो छाती में,एक पेट में और एक बांह में।

इसके बाद 3 साल के बच्चे की भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई है। डॉक्टर का कहना है कि बच्चे की दाहिनी आंख गायब थी। उसके सिर में गोली के भी जख्म मिले हैं। इसके अलावा उसकी छाती में फ्रैक्चर और बांह और शरीर के अन्य हिस्सों पर भी घाव के निशान मिले।

रिपोर्ट की मानें तो मौत के लगभग 7 दिन बाद 18 नवंबर को शव एसएमसीएच लाया गया था। बच्चे की नानी को भी सिर में गोली मारी गई। उन्हें कुल पांच गोलियां लगीं। एक अन्य महिला और दो बच्चों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox