विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता बने भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता बने भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कोरोना वायरस में पूरी दूनिया में काफी उथल-पुथल मचा दी है। विश्व अधिकतर देशों की अर्थव्यस्था कोरोना के कारण डांवाडोल हो रही है। विश्व की आर्थिक महाशक्ति अमेरिका भी इस संकट से उभरने की कोशिश कर रहा है लेकिन अभी तक कोई रास्ता नजर नही आ रहा है जिसकारण अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को भी काफी धक्का लगा है। लेकिन भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को कोरोना ने विश्व का सबसे लोकप्रिय नेता बना दिया है। जिसका कारण है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कोरोना से निपटने का तरीका और इस संकट की घड़ी में विश्व समुदाय की खुले दिल से मदद करना। यह खुलासा अमेरिका की ग्लोबल डेटा इंटेलिजेंस कंपनी ने अपने हालिया सर्वें में उजागर करते हुए बताया है कि भारत के प्रधानमंत्री ने लोकप्रियता के मामले में सभी देशों के नेताओं को पीछे छोड़ दिया है और वो पहले स्थान पर पंहुच गयें हैं।

भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी |


                                                   मॉर्निंग कनसल्ट पॉलिटिकल इंटेलिजेंस अमेरिका की सबसे बड़ी ग्लोबल डेटा इंटेलिजेंस कंपनी है। इस कंपनी के हालिया सर्वे के मुताबिक 14 अप्रैल को पीएम मोदी की रेटिंग 68 प्रतिशत बताई गई है। साल के शुरुआत में यही रेटिंग 62 प्रतिशत थी. इस तरह कोरोना संकट के बावजूद पीएम मोदी की लोकप्रियता में 2 फीसदी का इजाफा हुआ है। पीएम मोदी की बढ़ी लोकप्रियता का कारण उनके द्वारा कोरोना वायरस से निपटने की रणनीति और उठाये गए कदम है। इस मुश्किल वक्त में पीएम मोदी एक विश्व नेतृत्व वाले नेता के तौर पर उभरे हैं, जिन्होंने ना सिर्फ अपने देश के लोगों के लिए सोचा बल्कि मुसीबत में फंसे दुसरे देशों की भी मदद की। रिर्पोट में कहा गया है कि जिस समय भारत में कोरोना के 500 केस थे तभी उन्होंने देशव्यापी लॉकडाउन का ऐलान कर दिया था। पहले 21 दिनों के लिए लॉकडाउन का ऐलान किया, फिर जब हालात नहीं सुधरे तो उन्होंने इसे 19 दिनों के लिए और आगे बढ़ा दिया। इस मुश्किल समय में उन्होंने कई बार अपने देश की जनता से सीधे संवाद किया। पीएम मोदी ने इस वैश्विक महामारी से निपटने के लिए विश्व लीडर की भूमिका निभाते हुए दुनिया भर के देशों को एकजुट करने की पहल की। सार्क देशों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बैठक हो या फिर जी-20 देशों की बैठक कराने के लिए की जाने वाली पहल। इन सब कोशिशों से दुनिया भर में पीएम मोदी की लोकप्रियता बढ़ गई। पीएम मोदी ने दुनिया भर के देशों की मदद के लिए जरूरी दवाओं के निर्यात से प्रतिबन्ध हटा कर हर जरूरतमंद देश में उसकी सप्लाई सुनिश्चित की। दुनिया भर के नेताओं ने इसके लिए उनकी तारीफ की और उनका आभार जताया।

ट्रम्प की लोकप्रियता में गिरावट
मार्च के मध्य में ट्रम्प की रेटिंग 49 प्रतिशत थी जो गिरकर अब 43 प्रतिशत हो गई। अमेरिका में अब तक कोरोना से 40 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। करीब डेढ़ लाख लोग कोरोना से संक्रमित है। लोग ट्रम्प के रेवैये से खासा नाराज है। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे इस लिस्ट में सबसे नीचे हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox