‘अगर नामांकन वापस नहीं लिया तो…’ शरद पवार-उद्धव ठाकरे ने दी बागी उम्मीदवारों को चेतावनी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

‘अगर नामांकन वापस नहीं लिया तो…’ शरद पवार-उद्धव ठाकरे ने दी बागी उम्मीदवारों को चेतावनी

मानसी शर्मा /-   महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले ही सियासी जंग शुरु हो चुकी है। इस बीच शरद पवार और उद्धव ठाकरे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर MVA गठबंधन पर बात की है। उन्होंने कहा कि हमारा मानना ​​है कि MVA को एक-दूसरे के खिलाफ उम्मीदवार नहीं उतारने चाहिए। उन्होंने कहा कि ‘हमने कई बागियों से नाम वापस लेने की अपील की है।

‘अपना नामांकन वापस लें’- उद्धव ठाकरे

उद्धव ठाकरे ने कहा कि ‘हमने सभी बागियों से बात की है कि वे अपना नामांकन वापस लें। एक घंटे बाद सब कुछ साफ हो जाएगा। उसके बाद भी जिसने अपना नामांकन वापस नहीं लिया, उनके खिलाफ हम सख्त कार्रवाई करेंगे। उद्धव ठाकरे के इस बयान से ये बात तो साफ है कि वह दोस्ताना लड़ाई के पक्ष में नहीं हैं। वह MVAके तौर पर एकजुट होकर लड़ेंगे।’

 क्या बोले संजय राउत?

उद्धव ठाकरे के इस बयान पर शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने कहा कि ‘उद्धव ठाकरे और शरद पवार ने कई बागी उम्मीदवारों से संपर्क कर अपना नामांकन वापस लेने को कहा है। जिसके चलते कई बागी उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। वहीं, जिन बागी उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया है, उनके पास दोपहर 3 बजे तक का वक्त है। समयसीमा पूरी होते ही उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।’  

कब होंगे महाराष्ट्र में चुनाव?

आपको बता दें, महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए 20 नवंबर को वोटिंग होनी हैं। जिसका रिजल्ट 23 नवंबर को सामने आएगा। इससे पहले साल 2019 के चुनावों में BJP ने 105 सीटें, शिवसेना ने 56 सीटें और कांग्रेस ने 44 सीटें जीती थीं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox