
मानसी शर्मा /- यूपी के बिजनौर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक पति ने अपनी पत्नी की चाकू से मारकर हत्या कर दी। जिसके बाद पति ने खुद भी जहर पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की। लेकिन घरवालों के शोर मचाने के कारण मोहल्ले के लोगों ने उसे बचा लिया। फिलहाल, वह अस्पताल में भर्ती है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, यूपी के बिजनौर में पत्नी से चल रही मुकदमेबाजी के कारण पति नाराज था। इसी गुस्से में उसने बीते दिन अपनी पत्नी की चाकू से गोद कर हत्या कर दी। फिर बाद में खुद भी जहर पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद मृतक पत्नी की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं, पति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पति-पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बिजनौर की नजीबाबाद की रहने वाली इसराना की शादी 16 साल पहले जिले के ही बुल्ला के चौराहे पर रहने वाले निजामुद्दीन के साथ हुई थी। वर्तमान में, निजामुद्दीन रिक्शा चलाता है। लेकिन कुछ समय से उसका पत्नी से पारिवारिक विवाद चल रहा है।
इसी विवाद के कारण निजामुद्दीन ने अपनी पत्नी इसराना के ऊपर तेज़ाबडाल दिया था जिससे वह पूरी तरह झुलस गई थी। जिसके तुरंत बाद पत्नी इसराना ने अपने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। तभी से वह अपने मायके नजीबाबाद में रह रही थी।
चाकू से की पत्नी की हत्या
पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी। वहीं, कल यानी 3 नवंबर को निजामुद्दीन ने पत्नी इसराना को सुलह करने के लिए घर बुलाया था, लेकिन फिर दोनों के बीच कहासुनी शुरु हो गई। जिसके बाद निजामुद्दीन ने कमरे में सोते समय अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे पत्नी इसराना की मौत हो गई।
इसके बाद शोर होते ही निजामुद्दीन घबरा गया और जहर खाकर अपनी जान देने की कोशिश करने लगा। जिसे देख मोहल्ले वाले वहां पहुंचे और उसे पकड़ लिया। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।





More Stories
उजवा कृषि विज्ञान केंद्र में किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी होने पर कार्यक्रम
मशरूम उत्पादन से किसानों की आय और रोजगार बढ़ाने की अपार संभावनाएं : हरी कल्लीकट
गुभाना के लोकहित पुस्तकालय में मनाई सरदार पटेल की जयंती
डाबड़ी हत्याकांड का वांछित आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
ऑपरेशन मिलाप: भिवाड़ी से लापता महिला को तलाशकर पति और साढ़े तीन साल की बेटी से मिलाया
बेमौसम बारिश से फसल बर्बाद, दिल्ली के किसानों को फिर आई केजरीवाल की याद