दिचाऊं वार्ड की पार्षद नीलम कृष्ण पहलवान ने चिकित्सकों को बांटी पीपीई किट, झज्जर डीसी को भी सौंपी पीपीई किट

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिचाऊं वार्ड की पार्षद नीलम कृष्ण पहलवान ने चिकित्सकों को बांटी पीपीई किट, झज्जर डीसी को भी सौंपी पीपीई किट

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नजफगढ़ निगम जोन की पूर्व चेयरमैन व दिचाऊं वार्ड की पार्षद नीलम कृष्ण पहलवान ने जान की परवाह किये बिना जनसेवा व लोगों की सुरक्षा करने में जुटे चिकित्सकों की सुरक्षा के लिए राव तुलाराम अस्पताल व आयुर्वेदिक चरक संस्थान खेड़ा डाबर में करीब 100-100 पीपीई किट बांटी। इसके साथ ही साथ लगते हरियाणा के जिला झज्जर उपायुक्त को भी करीब 200 पीपीई की पहलवान परिवार की तरफ से सौंपी गई। इस अवसर पर पूर्व निगम पार्षद कृष्ण पहलवान ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

दिचाऊं वार्ड की पार्षद नीलम कृष्ण पहलवान राव तुलाराम अस्पताल के सीएमओ को
पीपीई किट देते हुए।


                                          इस संबंध में जानकारी देते हुए पार्षद नीलम सिंह ने बताया कि दिल्ली में लाॅक डाउन के दौरान से ही पहलवान परिवार लोगों की सेवा करता है। क्षेत्र में जरूरतमंदों व गरीबों को भोजन व खाने के सामान का वितरण किया जा रहा है। साथ ही लोगों को कोरोना बिमारी से जागरूक करने के साथ-साथ उन्हे मास्क व सैनिटाइजर भी दिये जा रहे है ताकि वो अपनी सुरक्षा कर सके। उन्होने पुलिस व स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कर्मचारी व चिकित्सक अपनी जान की परवाह किये बिना लोगों को कोरोना से बचाने के लिए कोरोना के खिलाफ एक तरह की जंग लड़ रहे है। वो हमे हमारी सुरक्षा की तो गांरटी दे रहे है लेकिन हम नियमों का पालन न करके उनके लिए खतरा बन रहे है। उन्होने कहा कि ऐसे मे जरूरी हो जाता है कि हम उनके बारें में भी सोंचे जिसे देखते हुए पूर्व विधायक भरत सिंह के आदर्शों पर चलते हुए उनके बड़े भाई कृष्ण पहलवान ने अपने परिवार के सहयोग से राव तुलाराम अस्पताल व आयुर्वेदिक चरक संस्थान के साथ-साथ झज्जर उपायुक्त को ये पीपीई किट भेंट की है ताकि चिकित्सकों की अनमोल जिंदगी को बचाया जा सके और वो कोरोना से पूरी तरह से सुरक्षित रहें।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox