करवा चौथ पर पति था घर से बाहर, पत्नी ने प्रेमी से रचाई शादी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

करवा चौथ पर पति था घर से बाहर, पत्नी ने प्रेमी से रचाई शादी

मानसी शर्मा /-  देशभर में कल करवा चौथ का त्योहार बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया गया है। जिस समय सुहागिन महिलाएं अपने पति के लिए करवा चौथ का व्रत रख रही थीं। उसी समय यूपी के मऊ में एक महिला ने ऐसा कदम उठाया, जिसने सभी को हैरान कर दिया। दरअसल, इस महिला ने पति के होते हुए करवा चौथ के दिन अपने प्रेमी से शादी कर रचा ली। जिस समय महिला ने अपने प्रेमी से शादी की उसका पति घर पर मौजूद नहीं था।

हैरानी की बात यह है कि महिला पहले से शादीशुदा है। बावजूद इसके उसने अपने बॉयफ्रेंड से शादी कर ली। जब महिला के पति को इस घटना की खबर लगी तो वह घर आया। घर पहुंचकर उसने बीवी से इसे लेकर जवाब मांगा। जिसके बाद दोनों के बीच खूब बहस हुई। मामला बढ़ता देख पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को बातचीत के लिए थाने बुलाया।

महिला का पहले से था अफेयर

जानकारी के मुताबिक, प्रमिला नामक युवती की शादी आकाश के साथ हुई थी। लेकिन प्रमिला का शादी से पहले से ही विजय शंकर नाम के एक शख्स के साथ अफेयर चल रहा था। जो महिला की शादी के बाद भी चलता रहा। दोनों शादी के बाद भी एक-दूसरे से मिलते रहते थे।

वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि प्रमिला ने दस दिन पहले ही पति आकाश को छोड़ने का फैसला कर लिया था। वह अपने इस प्लान में कामयाब भी रही। दोनों घर से भाग गए थे। जिसके बाद दोनों परिवारों ने किसी तरह से समझाकर अपने पति के घर लौटने पर राजी कर लिया। लेकिन 20 अक्टूबर करवा चौथ वाले दिन, जब घर में कोई नहीं था प्रमिला मौका देखकर घर से भाग गई और गौरीशंकर मंदिर में जाकर अपने प्रेमी विजय से शादी रचा ली।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox