बदायूं में 7 साल की मासूम की रेप के बाद हत्या, पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपी को दबोचा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बदायूं में 7 साल की मासूम की रेप के बाद हत्या, पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपी को दबोचा

मानसी शर्मा /-  उत्तर प्रदेश के बदायूं में 7 साल की बच्ची की बीती रात अर्ध नग्न अवस्था में लाश मिलने से हड़कंप मच गया। यूपी पुलिस ने इस मामले के आरोपी को आज सुबह एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी है। जबकि, इस दौरान यूपी पुलिस का एक सिपाही भी गोली लगने से घायल हो गया है।

इंसानियत को शर्मसार करने वाली ये वारदात यूपी के बदायूं जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र की है। इलाके के रहने वाले शेर मुहम्मद की 7 साल की बेटी कल दोपहर को बाजार गई थी। तभी से वह गायब थी। जब देर शाम तक वह घर नहीं लौटी तो उसके परिजनों ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई। लेकिन बीती रात 10 बजे उसकी लाश एक खंडहरनुमा मकान में अर्ध नग्न हालात में बरामद हुई।

सीसीटीवी से हुई आरोपी की पहचान

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीमों का गठन किया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान आलम पुत्र रियाज के रूप में की गई। जिसके बाद आरोपी की तलाश की जाने लगी। आज सुबह पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें आरोपी रियाज के पैर में गोली लगी है। वहीं, इस फायरिंग में पुलिस का एक सिपाही भी घायल हो गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी रियाज ने बच्ची से रेप करने की कोशिश की। जब मासूम बच्ची ने शोर मचाना शुरू किया तो आरोपी ने ईंट से उसके सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी।  पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इससे पहले भी यूपी में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जहां पर लोग मासूम बच्चियों को अपनी हवस का शिकार बनाने की कोशिश करते हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox