
मानसी शर्मा /- उत्तर प्रदेश के बदायूं में 7 साल की बच्ची की बीती रात अर्ध नग्न अवस्था में लाश मिलने से हड़कंप मच गया। यूपी पुलिस ने इस मामले के आरोपी को आज सुबह एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी है। जबकि, इस दौरान यूपी पुलिस का एक सिपाही भी गोली लगने से घायल हो गया है।
इंसानियत को शर्मसार करने वाली ये वारदात यूपी के बदायूं जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र की है। इलाके के रहने वाले शेर मुहम्मद की 7 साल की बेटी कल दोपहर को बाजार गई थी। तभी से वह गायब थी। जब देर शाम तक वह घर नहीं लौटी तो उसके परिजनों ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई। लेकिन बीती रात 10 बजे उसकी लाश एक खंडहरनुमा मकान में अर्ध नग्न हालात में बरामद हुई।
सीसीटीवी से हुई आरोपी की पहचान
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीमों का गठन किया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान आलम पुत्र रियाज के रूप में की गई। जिसके बाद आरोपी की तलाश की जाने लगी। आज सुबह पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें आरोपी रियाज के पैर में गोली लगी है। वहीं, इस फायरिंग में पुलिस का एक सिपाही भी घायल हो गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी रियाज ने बच्ची से रेप करने की कोशिश की। जब मासूम बच्ची ने शोर मचाना शुरू किया तो आरोपी ने ईंट से उसके सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इससे पहले भी यूपी में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जहां पर लोग मासूम बच्चियों को अपनी हवस का शिकार बनाने की कोशिश करते हैं।





More Stories
22 अफसरों पर तत्काल गाज, अपर आयुक्त आबकारी मामले में शासन के हाथ क्यों बंधे?
आरटीआई पर लापरवाही पड़ी भारी, दंडात्मक कार्रवाई से बचने नियमों को समझें अधिकारी
प्राचीन श्री रामलीला हल्द्वानी: शबरी देखी राम गृह आए। मुनि के बचन समुझि जिय भाए”
राहुल गांधी का मानसिक संतुलन खराब हो गया है, देश से मांफी मांगें : अजय भट्ट, सांसद
दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में DTC बस ने लोगों मारी टक्कर, एक की मौत और कई घायल
सीजेपी नेता अभिजीत दीपके गिरफ्तार, शांति भंग के आरोप में दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया केस