
मानसी शर्मा /- छोटे पर्दे के जाने-माने एक्टर्स कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी को लेकर एक बार फिर अफवाहें तेज हो गई है। दोनों ही हस्तियां हमेशा प्रोफेशनल लाइफ के साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। बीते कुछ समय से कुशाल और शिवांगी के अफेयर को लेकर चर्चा हो रही है। जिसके बाद अब कुशाल ने पहली बार अपने रिलेशनशिप स्टेट्स को लेकर बात की है।
एक्टर कुशाल टंडन ने शिवांगी संग रिश्ते पर मुहर लगाई है। एक्टर ने बताया कि दोनों की मुलाकात ‘सोनी टेलीविजन’ के शो ‘बरसातें मौसम प्यार का’ के सेट पर हुई थी। तभी से ये कपल एक दूसरे के प्यार में हैं। साथ ही एक्टर ने शादी से लेकर पर्सनल चीजों पर खुलकर बात की।
इंटरव्यू में कुबूल किया प्यार
हाल ही में एक्टर कुशाल टंडन ने ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ से एक खास बातचीत की है। इस बातचीत में एक्टर करियर से लेकर प्यार और शादी पर खुलकर बात की। अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बताते हुए एक्टर ने बताया कि उन्हें उनकी लेडी लव मिल चुकी हैं। जिसके साथ उन्होंने शिवांगी जोशी के साथ अपने रिश्ते को कुबूल किया है। उन्होंने ये एक्सेप्ट कर लिया है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।
शादी को लेकर जल्दबाजी नहीं चाहते एक्टर
एक्टर ने आगे कहा कि वो प्यार में हैं, लेकिन कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहते हैं। वो धीरे-धीरे अपने रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहते हैं। लेकिन उनकी मम्मी शादी के पीछे पड़ी हैं। एक्टर ने बताया कि उनकी मां को उनकी शादी की बहुत जल्दी है। वो मेरी शादी का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रही है। यही नहीं, मां का बस चले तो वो आज ही मेरी शादी करवा दें।
सेट से हुई प्यार की शुरुआत
आपको बता दें, कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी में 13 साल का अंतर है। दोनों की मुलाकात ‘सोनी टेलीविजन’ के शो ‘बरसातें मौसम प्यार का’ के सेट पर हुई थी। इस शो में दोंनों लीड रोल में नजर आए थे। सेट पर ही उनकी दोस्ती हुई। फिर ये दोस्ती प्यार में बदल गई। तभी से ये कपल एक दूसरे के प्यार में हैं। वहीं, इस खबर के आते ही कुशाल और शिवांगी के फैंस का खुशी की ठिकाना नहीं है। फैंस को भी दोंनों की शादी का बेसब्री से इंतजार है।





More Stories
गणेश विसर्जन करते ही नहर में समा गए 3 युवक, कैमरे में कैद हुआ पूरा हादसा
सतपाल जी महाराज आध्यात्मिक गुरु के साथ साथ लोककल्याण की भावना के प्रतीक हैं – पुष्कर सिंह धामी
UP : सुल्तानपुर में अंकुरण रसोई के माध्यम से 300 जरूरतमंदों को मिला भोजन
कालकाजी गैंगरेप: जन्मदिन की खुशी चीखों में बदली, केक काटकर मंदिर गई थी किशोरी; पुलिसवाले बनकर आए थे दरिंदे
”नजफगढ़ को ₹25 करोड़ की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ”
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप