बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में नया मोड़, आरोपियों के फोन में मिली बेटे जीशान की फोटो

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में नया मोड़, आरोपियों के फोन में मिली बेटे जीशान की फोटो

मानसी शर्मा /-   बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में एक नया मोड़ आ गया है। इसके बाद पुलिस के भी कान खड़े हो गए हैं। बता दें कि बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल आरोपियों के फोन में उनके बेटे जीशान सिद्दीकी की फोटो मिली है। यह तस्वीर जीशान सिद्दीकी के सोशल मीडिया हैंडलर ने स्नैपचैट के जरिए आरोपियों से शेयर की थी। ये जानकारी मुंबई पुलिस ने दी है। जांच के दौरान ये जानकारी सामने आई है।

अब तक नौ आरोपी गिरफ्तार  

आपको बता दें कि बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में अब तक नौ आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पांच आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार यानी 18 अक्टूबर को अलग-अलग जगह से गिरफ्तार किया है। उसके बाद बिश्नोई गैंग के शूटरों को पुलिस गिरफ्तार कर रही है। अब तक पुलिस ने महाराष्ट्र के रायगढ़, पनवेल और कर्जत से सिद्दीकी हत्याकांड में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने हरियाणा के पानीपत से बिश्नोई गैंग के शूटर को गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है।

जीशान ने की देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात  

इससे पहले बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस से 18 अक्टूबर को मुलाकात की थी। मुलाकात के दौरान डिप्टी सीएम ने जीशान को हत्याकांड को लेकर चल रही जांच से अवगत कराया था। इस दौरान अजित पवार भी मौजूद थे। इसके अलावा मुंबई पुलिस के आला अधिकारी भी मौजूद थे। वहीं, इससे पहले जीशान सिद्दीकी ने अपने परिवार के लिए न्याय की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि उनके पिता की मौत पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।    

बाबा सिद्दीकी की हुई थी हत्या                      

गौरतलब है कि एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनकी हत्या 12 अक्टूबर को उस वक्त कर दी गई थी,  जब वो अपने बेटे जीशान सिद्दीकी के ऑफिस से बाहर आ रहे थे। उसी दौरान हमलावारों ने उनपर फायरिंग कर दी थी, जिसमें उनकी मौत हो गई थी। उनकी हत्या के बाद महाराष्ट्र पुलिस एक्शन में आई और अब तक नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। बता दें कि बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox