मानसी शर्मा /- वक्फ विधेयक 2024 पर संसद की संयुक्त समिति की बैठक के दौरान विपक्षी नेताओं ने वॉकआउट किया है। विपक्ष के नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा के एक सदस्य ने उनके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की है। बता दें कि संसद की संयुक्त समिति वक्फ बिल को लेकर देशभर के लोगों से सुझाव मांग रही है। वक्फ विधेयक 2024 पर चर्चा के लिए सोमवार को हुई बैठक का भी विपक्ष ने बहिष्कार किया था।
एक समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, संजय सिंह, कल्याण बनर्जी, गौरव गोगोई, ए राजा, मोहम्मद अब्दुल्ला और अरविंद सावंत सहित कई विपक्षी सांसदों ने मंगलवार को संयुक्त समिति की बैठक से वॉकआउट किया। उनका आरोप था कि सत्तापक्ष यानी भारतीय जनता पार्टी के एक नेता ने उनके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की है। इसके बाद विपक्षी के नेताओं ने संसदीय समिति की बैठक के दौरान विरोध करते हुए वॉक आउट कर दिया।
एक घंटे बाद वापस आए विपक्षी सदस्य
बताया जा रहा है कि जेपीसी की बैठक में विपक्षी नेता एक घंटे देर से आएं। वहीं, भाजपा सदस्यों ने आरोप लगाया कि विपक्षी सदस्य समिति के अध्यक्ष जगदम्बिका पाल को अपशब्द कह रहे थे। यह लगातार दूसरा मौका है जब विपक्षी सदस्य मतभेदों के बाद बैठक से बाहर चले गए। इस बैठक में जमीयत उलेमा-ए-हिंद के महमूद मदनी भी समिति के समक्ष उपस्थित हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनका संगठन वक्फ विधेयक में प्रस्तावित संशोधनों के खिलाफ है।
14 अक्टूबर को भी हुआ था बहिष्कार
इससे पहले सोमवार यानी 14 अक्टूबर को हुई वक्फ संशोधन विधेयक 2024 पर संसद की संयुक्त समिति की बैठक का विपक्षी सांसदों ने बहिष्कार कर दिया था। विपक्ष ने आरोप लगाया था कि समिति नियमों के मुताबिक काम नहीं कर रही है। विपक्षी नेताओं ने कहा कि वो ये मुद्दा अब लोकसभा अध्यक्ष के सामने उठाएंगे। गौरतलब है कि समिति ने देशभर में लोगों से वक्फ बिल को लेकर सुझाव मांगे हैं।


More Stories
T20 World Cup 2026: डबल सुपर ओवर में रोमांच, दक्षिण अफ्रीका ने आखिरी पल में अफगानिस्तान को हराया
भारत बंद 2026: नए कानूनों और व्यापार समझौतों के विरोध में देशभर में ताले बंद
महाशिवरात्रि 2026: जानिए शिवजी के गले में विराजमान नाग का रहस्य
“ऑपरेशन मिलाप” की सफलता: सराय रोहिल्ला पुलिस ने 24 घंटे में लापता भाई-बहन को परिवार से मिलाया
रूप नगर पुलिस का बड़ा खुलासा: झपटमार गिरोह का भंडाफोड़, एक पुलिस कांस्टेबल समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
बुराड़ी पुलिस की कार्रवाई: शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी के ₹9,180 और सेंधमारी के औजार बरामद