महाराष्ट्र में अहम भूमिका निभाएंगे अशोक गहलोत और सचिन पायलट, कांग्रेस ने सौंपी नई जिम्मेदारी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

महाराष्ट्र में अहम भूमिका निभाएंगे अशोक गहलोत और सचिन पायलट, कांग्रेस ने सौंपी नई जिम्मेदारी

मानसी शर्मा /-   महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों के लिए केंद्रीय चुनाव आयोग ने मतदान का शेड्यूल जारी कर दिया है। पूरे राज्य में एक चरण में वोटिंग होगी। ऐसे में कांग्रेस पार्टी ने राज्य के विभिन्न क्षेत्रों के लिए अपने वरिष्ठ पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

कांग्रेस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने AICCके वरिष्ठ पर्यवेक्षकों और राज्य चुनाव के वरिष्ठ समन्वयकों की नियुक्ति की है। इन नियुक्तियों के तहत निम्नलिखित क्षेत्रों के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं:

पांच क्षेत्रों में नियुक्त किए वरिष्ठ पर्यवेक्षक:

मुंबई और कोंकण क्षेत्र:अशोक गहलोत, जी परमेश्वर

मराठवाड़ा:सचिन पायलट, उत्तम रेड्डी

विदर्भ:भूपेश बघेल, चरणजीत सिंह चन्नी, उमंग सिंघार

पश्चिम महाराष्ट्र:टीएस सिंह देव, एमबी पाटिल

उत्तर महाराष्ट्र:नासिर हुसैन, अनसूया सीताक्का

वरिष्ठ पर्यवेक्षकों की भूमिकाएं

अशोक गहलोत, जो राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री हैं, को पहले भी हरियाणा विधानसभा चुनाव में वरिष्ठ पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी दी गई थी। इसके अलावा, उन्हें लोकसभा चुनाव के दौरान अमेठी के लिए विशेष पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया गया था।

जी परमेश्वर, जो कर्नाटक के गृह मंत्री हैं, पहले कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वहीं, सचिन पायलट, जो राजस्थान के टोंक से विधायक हैं, ने अशोक गहलोत सरकार में उपमुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया है और केंद्र में भी उनका अनुभव है।

भूपेश बघेल, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री, को हाल ही में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने पहले लोकसभा चुनाव में रायबरेली का विशेष पर्यवेक्षक का कार्य किया था।

चरणजीत सिंह चन्नी, जो पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री हैं, को जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में विशेष पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया गया था। टीएस सिंह देव, छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री, को कांग्रेस ने मेनिफेस्टो कमेटी का सदस्य भी बनाया है।

इन नियुक्तियों के साथ, कांग्रेस पार्टी महाराष्ट्र में चुनावी तैयारी को और तेज करने के लिए प्रतिबद्ध है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox