नवरात्र में आरजेएस पीबीएच के पाॅजिटिव मीडिया पब्लिक एड्रेस सिस्टम पर हुआ वाद-संवाद

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नवरात्र में आरजेएस पीबीएच के पाॅजिटिव मीडिया पब्लिक एड्रेस सिस्टम पर हुआ वाद-संवाद

-पाॅजिटिव मीडिया पब्लिक एड्रेस सिस्टम का प्रयोगात्मक परीक्षण 8 अक्टूबर को

नई दिल्ली/उदय कुमार मन्ना/- राम जानकी संस्थान पॉजिटिव ब्रॉडकास्टिंग हाउस (आरजेएस पीबीएच) ने नवरात्र पर्व के पावन अवसर पर सकारात्मक भारत-उदय वैश्विक आंदोलन के तहत जनता को इस अभियान से जोड़ने के लिए एक बड़ी मुहिम शुरू की है। इस संदर्भ में 6 अक्टूबर 2024 को ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न मुद्दों पर जनता के बीच वाद-संवाद हुआ। बैठक में निर्णय लिया गया कि 8 अक्टूबर को सायं 3 बजे नई दिल्ली के संसद मार्ग स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर पाॅजिटिव मीडिया पब्लिक एड्रेस सिस्टम का प्रयोगात्मक परीक्षण किया जाएगा।

इस बैठक के मुख्य अतिथि दिल्ली मेडिकल काउंसिल के उपाध्यक्ष डॉ. नरेश चावला रहे। इसके साथ ही आरजेएस पीबीएच के वक्ताओं में डॉ. ओमप्रकाश, राजेन्द्र सिंह कुशवाहा, लक्ष्मण प्रसाद, सत्येंद्र-सुमन त्यागी, प्रमोद अग्रवाल, डॉ. मुन्नी कुमारी, दिनेश कुशवाहा, इसहाक खान, ब्रजकिशोर, सुशीला रंजन और प्रदीप बघेल आदि शामिल थे।

बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि पाॅजिटिव मीडिया पब्लिक एड्रेस सिस्टम (पीएएस) को अब विश्व को बचाने और सकारात्मकता फैलाने की जिम्मेदारी निभाने का समय आ गया है। आरजेएस पीबीएच की युवा टोली और सूचना केंद्र, पटना से आग्रह किया गया कि वे वरिष्ठ आरजेएशिएन्स के साथ मंथली बैठक करें और उनके अंदर के अकेलेपन को दूर कर, उनमें उत्साह भरने में मदद करें। यह प्रक्रिया अन्य स्थानों पर भी लागू की जाएगी।

आरजेएस पीबीएच के संस्थापक और राष्ट्रीय संयोजक उदय कुमार मन्ना ने कहा कि सकारात्मक वर्ष 2024-25 में पाॅजिटिव मीडिया पब्लिक एड्रेस सिस्टम (पीएएस) जनता की आकांक्षाओं और सकारात्मक आंदोलन के बीच एक सेतु के रूप में कार्य करेगा, ताकि विश्व में सकारात्मक माहौल तैयार हो सके। आज विश्व अनेक चुनौतियों का सामना कर रहा है, ऐसे में पीएएस के वाद-संवाद से नकारात्मकता से सकारात्मकता की ओर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

इस पूरे अभियान के घटनाक्रम का दस्तावेजीकरण किया जाएगा, जिसमें डिजिटल मोड में यूट्यूब और प्रिंट माध्यम में न्यूजलेटर और पुस्तक का प्रकाशन शामिल होगा। इसके अतिरिक्त, आगामी गणतंत्र दिवस और प्रवासी भारतीय दिवस के उपलक्ष्य में 19 जनवरी 2025 को भारत-वंदन वसुधैव कुटुंबकम् कार्यक्रम से पूर्व संवाददाता सम्मेलन का आयोजन भी किया जाएगा। इस कार्यक्रम के दौरान 200 आरजेसियंस के बीच “अमृत काल का सकारात्मक भारत-उदय ग्रंथ 04” नामक 200 पृष्ठों की पुस्तक और पोस्टर का विमोचन होगा।

पाॅजिटिव मीडिया पब्लिक एड्रेस सिस्टम (पीएएस) के माध्यम से जनता की प्रतिक्रिया और सकारात्मक आंदोलन की प्रमुख बातों को यूट्यूब पर अपलोड कर पूरी दुनिया तक पहुँचाया जाएगा, जिससे विश्व में सकारात्मक बदलाव की संभावनाएं उत्पन्न हो सकें।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox