‘कांग्रेस का वोट बैंक मत बनो…’, मुस्लिमों को चेतावनी देते हुए राहुल गांधी पर भड़के किरेन रिजिजू

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

‘कांग्रेस का वोट बैंक मत बनो…’, मुस्लिमों को चेतावनी देते हुए राहुल गांधी पर भड़के किरेन रिजिजू

मानसी शर्मा /-   केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने एक बार फिर कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर हिंदुओं को बांट ने के साथ मुस्लिम तुष्टिकरण का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने कहा कि लोगों को कांग्रेस की झूठी बातों में नहीं आना चाहिए। कांग्रेस ने हमेशा मुसलमानों को वोट बैंक के रूप में बांटने का काम किया है।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कांग्रेस का प्लान

दरअसल, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव से पहले किरेन रिजजू ने कांग्रेस पार्टी को चेतावनी दी है। केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि कांग्रेस का मूल प्लान मुसलमानों को वोट बैंक बनाकर रखो और हिंदुओँ को बांटना है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुसलमानों को अपना वोट बैंक मानती है। चुनावों के दौरान कांग्रेस पार्टी कहती है कि उसका 15 प्रतिशत वोट शेयर मुस्लिम वोट के लिए आरक्षित है। यही पार्टी की मानसिकता को दर्शाता है। इससे सिर्फ मुसलमानों को ही बड़ा नुकसान होगा।

राहुल गांधी पर तंज कसते हुए क्या बोले केंद्रीय मंत्री?

किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी जैसे व्यक्ति का नेता प्रतिपक्ष होना देश के लिए एक ‘श्राप’ है। क्योंकि उन्होंने संविधान की मूल भावनाओं को नहीं पढ़ा। जिसके चलते उन्होंने बाबा साहब अंबेडकर का अपमान किया है। कांग्रेस ने 60 साल तक पूर्वोत्तर के राज्यों को नजरअंदाज किया। जबकि दुनिया भर में सबसे ज्यादा उग्रवादी संगठन पूर्वोत्तर में ही हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox