मानसी शर्मा /- बिग बॉस के हर सीजन में हमेशा कुछ अलग देखने को मिलता है। आज यानी 6 अक्टूबर से बिग बॉस 18 शुरु होने वाला है। इसी बीच शो के मेकर्स ने धीरे-धीरे कंटेस्टेंट्स के चेहरे पर से भी पर्दा उठाना शुरू कर दिया है। वहीं, इस बार के सीजन में ‘टाइम का तांडव’ देखने को मिलेगा। साथ ही, कंटेस्टेंट्स के फ्यूचर पर भी बिग बॉस की नजर होंगी।
इसी बीच शो का एक प्रोमो भी जारी किया गया है, जिसने दर्शकों को हैरानी में डाल दिया है। इस प्रोमो में दिखाया गया है कि बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट्स के साथ-साथ एक गधे की एंट्री भी हो रही है।
बिग बॉस 18 के स्टेज पर गधा
दरअसल, बिग बॉस 18 के मेकर्स की ओर से शो का नया प्रोमो यानी ग्रैंड प्रीमियर की वीडियो शेयर किया गया है। प्रोमो में कंटेस्टेंट की बजाय एक गधे को स्टेज पर घास खाते हुए देखा गया था। वीडियो के साथ कैप्शन दिया गया, ‘बिग बॉस 18 के नए गेस्ट के हैं 4 पैर?’ जिसके बाद फैंस सोच रहे है कि क्या घरवालों को इस गधे की देखभाल करनी होगी? या फिर बिग बॉस का कोई सीक्रेट मिशन इस गधे से जुड़ा है।
गधे का नाम मैक्स है
बिग बॉस के एक फैन क्लब के अनुसार, शो के प्रोमो में नजर आए गधे का नाम मैक्स है। जो इस सीजन में शामिल होने जा रहे कंटेस्टेंट एडवोकेट गुणरत्न सदावर्ते का पालतू जानवर है। ऐसा कहा जा रहा है कि ये गधा ये बिग बॉस हाउस में बड़े-बड़े सेलेब्स के साथ बतौर कंटेस्टेंट रहने वाला है। लेकिन, शो के मेकर्स की ओर से इस बात की कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है।


More Stories
पटाखा फैक्ट्री हादसा: धमाके से दहला आंध्र प्रदेश, 7 मजदूरों की मौत
अवैध हथियारों के साथ गैंग सहयोगी गिरफ्तार, संभावित वारदात टली
होली 2026 को लेकर कन्फ्यूजन दूर: जानिए किस दिन रहेगी सरकारी और बैंक छुट्टी
ऑपरेशन “मिलाप”: द्वारका नॉर्थ पुलिस की सतर्कता से दो वर्षीय मासूम अपने परिवार से मिला
2018 से फरार उद्घोषित अपराधी कोर्ट परिसर से गिरफ्तार
जीटीबी अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं का बड़ा विस्तार