श्रद्धा पर्व-2024 महोत्सव में सुधांशु जी महाराज ने कृष्ण गोपाल विद्यार्थी को लोककवि सम्मान से सम्मानित किया

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

श्रद्धा पर्व-2024 महोत्सव में सुधांशु जी महाराज ने कृष्ण गोपाल विद्यार्थी को लोककवि सम्मान से सम्मानित किया

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/-  विश्व जागृति मिशन के मुख्यालय में आयोजित श्रद्धा पर्व-2024 महोत्सव के भव्य कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक अध्यक्ष सुधांशु जी महाराज ने प्रसिद्ध कवि कृष्ण गोपाल विद्यार्थी को “लोककवि सम्मान” से सम्मानित किया। इस अवसर पर सुधांशु जी महाराज ने कहा कि कृष्ण गोपाल विद्यार्थी की कविताएँ जनमानस को जागरूक करने वाली हैं और उनकी लेखनी समाज के हर वर्ग को प्रेरित करती है।

कार्यक्रम के दौरान अन्य गणमान्य अतिथियों ने भी कृष्ण गोपाल विद्यार्थी की साहित्यिक सेवाओं की प्रशंसा की और उनके योगदान को समाज के लिए अमूल्य बताया। श्रद्धा पर्व-2024 महोत्सव में विभिन्न सांस्कृतिक और आध्यात्मिक गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

कवि कृष्ण गोपाल विद्यार्थी ने इस सम्मान को पाकर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि वे इस सम्मान के लिए विश्व जागृति मिशन और सुधांशु जी महाराज के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि वे अपने साहित्य के माध्यम से सदैव समाज को प्रेरणा देने का कार्य करते रहेंगे।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox