
नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- विश्व जागृति मिशन के मुख्यालय में आयोजित श्रद्धा पर्व-2024 महोत्सव के भव्य कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक अध्यक्ष सुधांशु जी महाराज ने प्रसिद्ध कवि कृष्ण गोपाल विद्यार्थी को “लोककवि सम्मान” से सम्मानित किया। इस अवसर पर सुधांशु जी महाराज ने कहा कि कृष्ण गोपाल विद्यार्थी की कविताएँ जनमानस को जागरूक करने वाली हैं और उनकी लेखनी समाज के हर वर्ग को प्रेरित करती है।
कार्यक्रम के दौरान अन्य गणमान्य अतिथियों ने भी कृष्ण गोपाल विद्यार्थी की साहित्यिक सेवाओं की प्रशंसा की और उनके योगदान को समाज के लिए अमूल्य बताया। श्रद्धा पर्व-2024 महोत्सव में विभिन्न सांस्कृतिक और आध्यात्मिक गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कवि कृष्ण गोपाल विद्यार्थी ने इस सम्मान को पाकर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि वे इस सम्मान के लिए विश्व जागृति मिशन और सुधांशु जी महाराज के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि वे अपने साहित्य के माध्यम से सदैव समाज को प्रेरणा देने का कार्य करते रहेंगे।





More Stories
आरटीआई पर लापरवाही पड़ी भारी, दंडात्मक कार्रवाई से बचने नियमों को समझें अधिकारी
प्राचीन श्री रामलीला हल्द्वानी: शबरी देखी राम गृह आए। मुनि के बचन समुझि जिय भाए”
राहुल गांधी का मानसिक संतुलन खराब हो गया है, देश से मांफी मांगें : अजय भट्ट, सांसद
सीजेपी नेता अभिजीत दीपके गिरफ्तार, शांति भंग के आरोप में दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया केस
38 करोड़ के खर्च से हर महीने ₹15 करोड़ बचाएगी दिल्ली पुलिस, 16 जेलों में लगेंगे 840 VC सिस्टम
द्वारका कोर्ट से ट्रायल से बच रहा घोषित अपराधी गिरफ्तार, एंटी-जेल बेल सेल की टीम को मिली सफलता।