मानसी शर्मा /- दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना होंगी ये तो तय हो गया है। अब कैबिनेट मंत्रियों को लेकर भी तस्वीर लगभग साफ हो गई है। बताया जा रहा है कि आतिशी के साथ पांच मंत्री भी शपथ लेंगे। इससे पहले उन्होंने उपराज्यपाल विके सक्सेना से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया था। जिसके बाद 18सितंबर को राज्यपाल ने आम आदमी पार्टी को सरकार बनाने के लिए न्योता भेजा था।
आतिशी की टीम लगभग पुराने चेहरे ही दिखाई देंगे। उनके साथ गोपाल राय, कैलाश गहलोत, सौरभ भारद्वाज, इमरान हुसैन और मुकेश अहलावत मंत्री पद की शपथ लेंगे। लिस्ट में नया नाम कैलाश अहलावत का है। उपराज्यपाल ने नई सरकार को शरथ ग्रहण के लिए 21सितंबर की तारीख का प्रस्ताव दिया है। आपको बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव भी साल के अंत या अगले साल की शुरूआत में कराया जा सकता है। चुनाव के दौरान मुख्य मुकाबल भाजपा , कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच होगा।
केजरीवाल ने दिया था इस्तीफा
गौरतलब है कि शराब घोटाला मालमें जेल से छूट कर आए केजरीवाल ने सीएम पद से इस्तीफे का ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि अब जनता के बीच जाऊंगा। जानता के फैसले के बाद सीएम कुर्सी पर नहीं बैठूंगा। केजरीवाल के इस्तीफे के बाद विधायक दल की बैठक में आतिशी को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया था। जिसके बाद आतिशी ने सरकार बनाने का दावा पेश किया था।
उपराज्यपाल ने भेजा न्योता
आम आदमी पार्टी की तरफ से सरकार बनाने का दावा पेश किया था। जिसके बाद उपराज्यपाल ने 21 सितंबर की तारीख का प्रस्ताव राष्ट्रपति को भेजा गया है। शपथ ग्रहण समरोह उपराज्यपाल सचिवालय में होगा। अगर आम आदमी पार्टी इसके लिए किसी और जगह का प्रस्ताव रखती है तो आयोजन वहां भी कराया जा सकता है। इस दौरान अरविंद केजरीवाल, संजय सिंह और मनीष सिसोदिया भी मौजूद रहेंगे।


More Stories
मेरठ पुलिस पर मनमानी का आरोप, थाने में वीडियोग्राफी पर FIR के निर्देश से बवाल
झज्जर में होली को लेकर सख्ती, पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने दी शुभकामनाएं
गोल्ड-सिल्वर मार्केट में उथल-पुथल, 3 मार्च के ताजा दाम जारी
HARYANA NEWS: प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह, आपसी रंजिश में युवक की जान गई
“नो गन, नो गैंग”, द्वारका एएटीएस ने गैंग सहयोगी को अवैध हथियारों सहित दबोचा
शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की स्कूटी बरामद