आतिशी की टीम में होंगे ये पांच मंत्री , नई कैबिनेट में एक नाम चौंकाने वाला

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

आतिशी की टीम में होंगे ये पांच मंत्री , नई कैबिनेट में एक नाम चौंकाने वाला

 मानसी शर्मा /-  दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना होंगी ये तो तय हो गया है। अब कैबिनेट मंत्रियों को लेकर भी तस्वीर लगभग साफ हो गई है। बताया जा रहा है कि आतिशी के साथ पांच मंत्री भी शपथ लेंगे। इससे पहले उन्होंने उपराज्यपाल विके सक्सेना से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया था। जिसके बाद 18सितंबर को राज्यपाल ने आम आदमी पार्टी को सरकार बनाने के लिए न्योता भेजा था।                  

आतिशी की टीम लगभग पुराने चेहरे ही दिखाई देंगे। उनके साथ गोपाल राय, कैलाश गहलोत, सौरभ भारद्वाज, इमरान हुसैन और मुकेश अहलावत मंत्री पद की शपथ लेंगे। लिस्ट में नया नाम कैलाश अहलावत का है। उपराज्यपाल ने नई सरकार को शरथ ग्रहण के लिए 21सितंबर की तारीख का प्रस्ताव दिया है। आपको बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव भी साल के अंत या अगले साल की शुरूआत में कराया जा सकता है। चुनाव के दौरान मुख्य मुकाबल भाजपा , कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच होगा।      

केजरीवाल ने दिया था इस्तीफा                  

गौरतलब है कि शराब घोटाला मालमें जेल से छूट कर आए केजरीवाल ने सीएम पद से इस्तीफे का ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि अब जनता के बीच जाऊंगा। जानता के फैसले के बाद सीएम कुर्सी पर नहीं बैठूंगा। केजरीवाल के इस्तीफे के बाद विधायक दल की बैठक में आतिशी को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया था। जिसके बाद आतिशी ने सरकार बनाने का दावा पेश किया था।    

उपराज्यपाल ने भेजा न्योता                  

आम आदमी पार्टी की तरफ से सरकार बनाने का दावा पेश किया था। जिसके बाद उपराज्यपाल ने 21 सितंबर की तारीख का प्रस्ताव राष्ट्रपति को भेजा गया है। शपथ ग्रहण समरोह उपराज्यपाल सचिवालय में होगा। अगर आम आदमी पार्टी इसके लिए किसी और जगह का प्रस्ताव रखती है तो आयोजन वहां भी कराया जा सकता है। इस दौरान अरविंद केजरीवाल, संजय सिंह और मनीष सिसोदिया भी मौजूद रहेंगे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox