ढांसा गांव में लगे दादा बूढ़ा मेले में स्नैचिंग करने वाली 4 महिलाएं समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

ढांसा गांव में लगे दादा बूढ़ा मेले में स्नैचिंग करने वाली 4 महिलाएं समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

- पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से लूटी हुई तीन सोने की चेन और वारदात में इस्तेमाल की गई एक स्कॉर्पियो कार व स्कूटी की बरामद

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/-   जाफरपुर कलां थाना पुलिस ने ढांसा गांव में लगे दादा बूढ़ा मेले के दौरान चेन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने वाली चार महिलाएं और एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार की गई महिलाओं के नाम सुनीता, पूजा, रौशनी उर्फ राधा, और प्रीति हैं, जो बुराड़ी और बदरपुर बॉर्डर की निवासी हैं। पांचवें आरोपी की पहचान रतिराम के रूप में हुई है, जो ढांसा गांव का निवासी है।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से लूटी हुई तीन सोने की चेन और वारदात में इस्तेमाल की गई एक स्कॉर्पियो कार व स्कूटी बरामद की हैं। रतिराम के खिलाफ पहले से ही हत्या का प्रयास, लूटपाट सहित 12 मामले दर्ज हैं। यह सभी आरोपी आपस में रिश्तेदार हैं।

द्वारका जिले के डीसीपी अंकित सिंह ने बताया कि 5 सितंबर को नजफगढ़ के ढांसा और ईसापुर गांव में लगे दादा बूढ़ा मेले में कुछ महिलाओं ने अपनी सोने की चेन लूटे जाने की शिकायत जाफरपुर थाने में दर्ज कराई थी। मामले की छानबीन के लिए एसीपी रिछपाल सिंह और एसएचओ अशोक गिरी की देखरेख में एक विशेष टीम बनाई गई, जिसमें एसआई गुरतेज, एएसआई सतीश, मनोज, महिला एएसआई मुकेश, हेड कांस्टेबल नवीन, संजय, मलखान, महिला हेड कांस्टेबल पूजा, मोनिका, और महिला कांस्टेबल मीना शामिल थे।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान की और सूचना मिली कि सभी आरोपी महिलाएं ढांसा गांव में रतिराम के घर पर मौजूद हैं। पुलिस ने ढांसा गांव में छापा मारकर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल, पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है और मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox