द्वारका जेलबेल सेल ने ककरोला से एक बदमाश को किया गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 30, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

द्वारका जेलबेल सेल ने ककरोला से एक बदमाश को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/-  द्वारका ज़िले की जेलबेल सेल ने झपटमारी के कई मामलों में फरार चल रहे एक बदमाश को ककरोला से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए बदमाश का नाम रोहित पाल उर्फ मेंटल है, जो उत्तम नगर के विश्वास पार्क का निवासी है। उसके खिलाफ पहले से ही झपटमारी के 35 मामले दर्ज हैं।

रोहित पाल पर 2017 में द्वारका नॉर्थ थाने में एक झपटमारी का मामला दर्ज हुआ था, जिसके बाद वह पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए ठिकाने बदलता रहा। इसके अलावा, द्वारका कोर्ट के जज संकल्प कपूर ने उसे पिछले साल भगौड़ा भी घोषित किया था।

द्वारका ज़िले के डीसीपी अंकित सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि रोहित पाल द्वारका के ककरोला में किसी से मिलने के लिए आ रहा है। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए, ऑपरेशन सेल के एसीपी राम अवतार और इंस्पेक्टर मंजीत की देखरेख में एक विशेष टीम बनाई गई। एएसआई हंसकुमार, कांस्टेबल कुलवंत और अंकुर की टीम ने ककरोला में ट्रैप लगाकर रोहित पाल को उस समय गिरफ्तार किया जब वह वहाँ किसी से मिलने आया था।

फिलहाल, पुलिस रोहित पाल से पूछताछ कर रही है और उसके खिलाफ चल रहे मामलों की छानबीन की जा रही है। इस गिरफ्तारी से पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है और यह कदम अपराध पर नियंत्रण के प्रयासों में महत्वपूर्ण है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox