नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मकोका (महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गनाइज्ड क्राइम एक्ट) मामले में 11 साल से फरार चल रहे एक बदमाश को उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए बदमाश का नाम सरफ़राज उर्फ सन्नाह है, जो हरियाणा के नूंह जिले का रहने वाला है।
सरफ़राज पर पहले से ही हत्या, हत्या का प्रयास और लूटपाट सहित कुल 12 मामले दर्ज हैं। इस पर मकोका मामले में 11 साल से पुलिस द्वारा तलाश की जा रही थी। 2015 में, स्पेशल कोर्ट की जज नीना बंसल ने इसे मकोका मामले में भगोड़ा घोषित कर दिया था।
क्राइम ब्रांच के डीसीपी अमित कौशिक ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सरफ़राज यूपी के फिरोजाबाद जिले के टोल प्लाजा पर किसी से मिलने आने वाला है। इस सूचना पर एसीपी वेद प्रकाश की देखरेख में इंस्पेक्टर पवन कुमार और सतविंदर के साथ पुलिस की एक टीम बनाई गई।
पुलिस ने फिरोजाबाद के टोल प्लाजा पर एक जाल बिछाया और सरफ़राज को उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह वहां पर किसी से मिलने आया था। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और मामले की छानबीन जारी है।


More Stories
नेपाल : ‘मिस नेपाल’ से सफ़र शुरू हुआ आज रेस्क्यू ऑपरेशन में उड़ान भर रही है पहली हेलीकाप्टर पायलट प्रिया अधिकारी
ऋषिकेश में “क्लीन एयर अवेयरनेस प्रोग्राम” का आयोजन, महापौर शम्भू पासवान ने की शिरकत
UK: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की ऋषिकेश नगर कार्यकारिणी घोषित, दिनेश पैन्यूली को लगातार तीसरी बार अध्यक्ष का दायित्व
महिलाओं से अभद्रता के मामले में फरार घोषित आरोपी गिरफ्तार
द्वारका में ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, कासगंज से आरोपी गिरफ्तार
मधु विहार की बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा, सातों ब्लॉक एकजुट; समाधान नहीं तो बड़े जनआंदोलन की चेतावनी