
नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- नामांकन का दौर खत्म हो चुका है और नेताओं के दौरे शुरू हो गए हैं। जींद जिले का उचाना विधानसभा क्षेत्र, जो हमेशा से राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र रहा है, अब एक नई हलचल से गुलजार हो उठा है।

उचाना मंडी से करीब 5 किलोमीटर दूर गांव करसिंधु में रात के दस बजकर सोलह मिनट पर दृश्य कुछ खास था। भादो महीने की दशमी को चंद्रमा की चांदनी से पूरा गांव जगमगा रहा था। गांव की लगभग हर गली में महिलाएं दूध का गिलास लेकर खड़ी थी और पूछने पर पता चला कि आज उनके दुष्यंत गांव में आए हुए हैं।

दुष्यंत चौटाला, जो कि जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के प्रमुख हैं, सांय करीब पांच बजे गांव पहुंचे और अब तक गांव के चालीस से अधिक टाबर (कार्यक्रम) में जा चुके हैं। रात को करसिंधु गांव की रंगत को देखकर स्पष्ट हो रहा था कि जेजेपी के युवा नेता दुष्यंत चौटाला के बारे में जो प्रचारित किया जा रहा था, वह पूरी तरह से गलत नहीं है। उचाना की इस बदलती रंगत से जेजेपी के कार्यकर्ताओं के चेहरे खिल उठे हैं। खिले भी क्यों न, उनके नेता ने चंडीगढ़ की राह जो पकड़ी है।
एक ही गांव में चालीस से ज्यादा कार्यक्रम और देर रात तक अपने नेता का इंतजार करना यह दर्शाता है कि उचाना किसके साथ जा रहा है। यह दृश्य जेजेपी के लिए एक सकारात्मक संकेत है और यह साफ दिखता है कि क्षेत्रीय राजनीति में बदलाव आ रहा है।





More Stories
ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत, दंपती और तीन बच्चों की गई जान; जांच शुरू
रूस से तेल-गैस खरीदने पर नहीं लगेगा कोई टैरिफ, ट्रंप ने भारत समेत पांच देशों को दी राहत
मुंबई में फ्लॉप रहा CJP का ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च, मुश्किल से 150 लोग पहुंचे
दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में DTC बस ने लोगों मारी टक्कर, एक की मौत और कई घायल
सीजेपी नेता अभिजीत दीपके गिरफ्तार, शांति भंग के आरोप में दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया केस
38 करोड़ के खर्च से हर महीने ₹15 करोड़ बचाएगी दिल्ली पुलिस, 16 जेलों में लगेंगे 840 VC सिस्टम