‘अयोध्या में जमीनों को लूटा, फर्जी एनकांउटर का सेंटर बना यूपी…’, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने BJP को बनाया निशाना

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 9, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

‘अयोध्या में जमीनों को लूटा, फर्जी एनकांउटर का सेंटर बना यूपी…’, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने BJP को बनाया निशाना

मानसी शर्मा /-   उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने BJPपर आरोप लगाते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अयोध्या में जमीनों की कालाबाजारी हो रही है। BJPके नेता और अधिकारी वहां जमीन लूट रहे हैं। ये जब अयोध्या को लूट सकते हैं तो वे कुछ भी कर सकते हैं।

सपा प्रमुख ने कहा कि BJPके नेताओं ने सेना की जमीन तक को बेच दिया है। वहीं अयोध्या के किसानों की जमीन BJPनेताओं को मिली है। जमीन लेने वालों की रजिस्ट्री मेरे पास है। घोटाले के लिए रेलवे का अलाइनमेंट बदला जा रहा है। इसके साथ ही सरकार ने किसानों को मुआवजा तक नहीं दिया है।

अधिकारी और नेता लूट में लगे हैं

अखिलेश ने कहा कि अयोध्या को लेकर हम कोई पहली बार प्रेस नहीं कर रहे हैं। हम समय-समय पर जानकारी देते रहे हैं।  अधिकारी और नेता लूट में लगे हैं। ‘जहां लूट होगी, वहां विकास नहीं होगा’, इसलिए ये बात सिर्फ अयोध्या की नहीं है। बाकी कुछ जगहों पर भी यही हाल है। सरकार ने गरीब किसानों से जमीन लेकर अपने लोगों को दे दी, मेरे पास अधिकारियों और नेताओं की पूरी लिस्ट है। किसानों से जमीन लेने के बाद सर्किल रेट बढ़ाए गए।

फर्जी एनकांउटर का सेंटर है यूपी

सपा प्रमुख ने कहा कि एनकांउटर को लेकर झूठी कहानी पढ़ी जा रही है। मंगेश यादव की हत्या की गई। सब जानते हैं कि उसे घर से उठाकर ले जाया गया। इन्हें मंगेश की मां और बहन का दर्द नहीं समझा में आ रहा है। चप्पल में एनकांउटर कर दिया गया। BJPने यूपी को फर्जी एनकांउटर का सेंटर बना दिया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox