रोजाना 2500 लोगों को भोजन खिला रहा रमन बिहारी मठ

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

रोजाना 2500 लोगों को भोजन खिला रहा रमन बिहारी मठ

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- श्री रमन बिहारी गौडीय मठ पिछले 17 दिन सेवा दिल्ली सरकार द्वारा चिंहित स्थानों व मठ के आसपास क्षेत्रों में करीब 2500 लोगों को रोजाना भोजन करा रहा है। इसके साथ ही जरूरतमंदों को भोजन की सामग्री का भी वितरण कर रहा है। मठ ने जरूरतमंदों तक खाना पंहुचाने या किसी भी मदद के लिए अपनी हैल्पलाईन भी बनाई है ताकि जरूरतमंद उस पर अपनी समस्या बता सकें।

श्री रमन बिहारी गौडीय मठ सेवा क्षेत्र में गरीबों व जरूरतमंदों को खाना खिलाते हुए।


वैसे तो दिल्ली में गरीबों व जरूरतमंदों की सेवा में सामाजिक संस्थाऐं व धार्मिक संस्थाऐं अपना काफी सहयोग दे रही है। लेकिन कुछ संस्थाऐं ऐसी भी है जो दिल्ली लाॅक डाउन से लेकर अब तक निरंतर अपनी सेवाऐं जारी रखें हुए है। इनमे से जनकपुरी स्थित श्री रमन बिहारी गौडीय मठ भी 17 दिन से लगातार क्षेत्र में गरीबों व जरूरतमंदों को खाना खिलाने से लेकर, भोजन के सामान तक का वितरण कर रहा है। इस संबंध में मठाधीश भक्ति वेदांत महायोगी महाराज का कहना है कि प्राणी सेवा से बड़ा इस दुनिया में कोई कार्य नही है। उनकी संस्था इसी सिद्धान्त पर काम करती है। उनका मठ पिछले 17 दिन से भूखों व बेसहारा लोगों को खाना खिला रहा है। यह कार्य दिल्ली सरकार द्वारा चिंहित स्थानों में से जनकपुरी में मठ के आसपास 10 स्थानों पर निरंतर जारी है। इस मानव कल्याण के कार्य में मठ के कार्यकर्ता व सदस्य भी अपन तन,मन,धन से पूरा सहयोग कर रहे है। उनका सहयोग सराहनीय है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox