मानसी शर्मा /- बॉलीवुड की गलियों में एक बार फिर मातम छा गया है। एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा ने छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद से ही उनका परिवार और फैन्स सदमे में हैं। ये घटना आज सुबह 9 बजे की है। सूचना मिलने पर मुंबई पुलिस एक्ट्रेस के घर पहुंची और जानकारी जुटा रही है।
मुश्किल घड़ी में अरबाज खान भी पहुंचे
ये समय मलाइका और उनके परिवार के लिए बेहद दुखद और मुश्किल भरा है। ऐसे में एक्ट्रेस के एक्स हसबैंड अरबाज खान भी इस मुश्किल घड़ी में उनके घर पहुंचे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अरबाज खान को मलाइका के घर के बाहर पुलिस और अन्य लोगों से बात करते हुए देखा गया है।
पंजाबी हिंदू परिवार के थे अनिल अरोड़ा
मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा पंजाबी हिंदू परिवार से आते थे। उनका परिवार बॉर्डर पर बसे फाजिल्का जिले का रहने वाला था। एक्ट्रेस के पिता ने मलयाली क्रिश्चियन परिवार की जॉयस पोलीकार्प से शादी की थी। अनिल ने भारतीय मर्चेंट नेवी में नौकरी की है।
पुणे में थी मलाइका
आज यानी 11 सितंबर की सुबह 9 बजे अनिल अरोड़ा ने बांद्रा स्थित अपने घर के टेरेस से कूदकर आत्महत्या की। इस घटना के समय उनकी बेटी मलाइका अरोड़ा पुणे में थीं। घटना की जानकारी मिलते ही एक्ट्रेस पुणे से मुंबई के लिए रवाना हुई हैं।


More Stories
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 609 अंक उछला
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: दूसरे चरण में भारी मतदान, 3 बजे तक 79% वोटिंग
पूर्व विधायक दुर्गेश पाठक ने न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा को लिखा पत्र
गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में भीषण आग, कई मंजिलों तक फैली लपटें; इलाके में मचा हड़कंप
गुरुग्राम में नवाचार और उद्यमशीलता का संगम, 200 प्रतिभागियों ने सीखे स्टार्टअप के गुर
उमड़ा आस्था का सैलाब, पहले ही सप्ताह में रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचे