एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता ने छत से कूदकर की आत्महत्या, सदमे में परिवार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता ने छत से कूदकर की आत्महत्या, सदमे में परिवार

मानसी शर्मा /-  बॉलीवुड की गलियों में एक बार फिर मातम छा गया है। एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा ने छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद से ही उनका परिवार और फैन्स सदमे में हैं। ये घटना आज सुबह 9 बजे की है। सूचना मिलने पर मुंबई पुलिस एक्ट्रेस के घर पहुंची और जानकारी जुटा रही है।

 मुश्किल घड़ी में अरबाज खान भी पहुंचे

ये समय मलाइका और उनके परिवार के लिए बेहद दुखद और मुश्किल भरा है। ऐसे में एक्ट्रेस  के एक्स हसबैंड अरबाज खान भी इस मुश्किल घड़ी में उनके घर पहुंचे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अरबाज खान को मलाइका के घर के बाहर पुलिस और अन्य लोगों से बात करते हुए देखा गया है।

पंजाबी हिंदू परिवार के थे अनिल अरोड़ा

मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा पंजाबी हिंदू परिवार से आते थे। उनका परिवार बॉर्डर पर बसे फाजिल्का जिले का रहने वाला था। एक्ट्रेस के पिता ने मलयाली क्रिश्चियन परिवार की जॉयस पोलीकार्प से शादी की थी। अनिल ने भारतीय मर्चेंट नेवी में नौकरी की है।

पुणे में थी मलाइका

आज यानी 11 सितंबर की सुबह 9 बजे अनिल अरोड़ा ने बांद्रा स्थित अपने घर के टेरेस से कूदकर आत्महत्या की। इस घटना के समय उनकी बेटी मलाइका अरोड़ा  पुणे में थीं। घटना की जानकारी मिलते ही एक्ट्रेस पुणे से मुंबई के लिए रवाना हुई हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox