मानसी शर्मा /- बरेली के शहामतगंज चौराहे पर एक दुकानदार का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दुकानदार को फूल में थूक लगाकर माला तैयार करते हुए देखा जा सकता है. इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
वायरल वीडियो में एक 50 साल का व्यक्ति दिख रहा है, जो कई फूलों की माला तैयार कर रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि वह एक फूल को उठाकर मुंह की तरफ ले जाता है और फिर उसे धागे में पिरोता है. इसके अलावा वीडियो में ऐसा भी प्रतीत होता है कि वह गुलाब की फूल की छोटी डंडी को तोड़ रहा है.
शहामतगंज चौकी इंचार्ज धर्मेन्द्र विश्नोई ने कहा, “वीडियो के वायरल होने के बाद हम मामले की जांच कर रहे हैं. यह सुनिश्चित किया जाएगा कि इस मामले में क्या सच्चाई है और उचित कार्रवाई की जाएगी.”


More Stories
एटीएम से पैसे उड़ाने वाले ‘स्टील प्लेट’ गैंग का हुआ पर्दाफाश, द्वारका पुलिस के हाथ लगे दो शातिर बदमाश!
”छावला पुलिस ने 22 किलो गांजे के साथ एक ड्रग सप्लायर को किया गिरफ्तार”
3 साल पुराने मामले में फरार आरोपी को तिलक नगर पार्किंग से किया गिरफ्तार!
”बुराड़ी इलाके में चोरी, ड्रग एडिक्ट को गिरफ्तार करने में दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी”
डीएवी पब्लिक स्कूल के नन्हे-मुन्नों ने लिया रेन डांस का मजा
डीएवी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने मदर्स डे पर की दिल छूने वाली गतिविधि