दिनदहाड़े BJP नेता की गोली मारकर हत्या , सामान लूटकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिनदहाड़े BJP नेता की गोली मारकर हत्या , सामान लूटकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश

मानसी शर्मा /- बिहार के पटना में 09 सितंबर यानी आज सुबह सोमवार को हुई फायरिंग से राजधानी दहल उठी है। ये घटना पटना के मंगल तालाब के पास मनोज कमलिया गेट की है। जहां आज सुबह बदमाशों ने BJP नेता श्याम सुंदर उर्फ मुन्ना शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी है।

ये घटना सुबह 4 बजे के आसपास की बताई जा रही है। जब श्याम सुंदर मनोज कमलिया गेट के पास पहुंचे ही थे तभी बाइक सवार आए बदमाशों ने सोने की चेन लूटने की कोशिश की। इस दौरान विरोध करने पर अपराधियों ने गोली मार दी। श्याम सुंदर BJP से पटना सिटी चौक के पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष थे।

इस घटना के बाद मृतक BJP नेता के एक साथी ने बताया कि हम लोग हर दिन मंगल तालाब आकर मॉर्निंग वॉक करते हैं। लेकिन जब हम लोग आज सुबह आए तो पता चला कि उनकी किसी ने गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना की जगह पर लगे हुए कैमरा से वीडियो निकालकर देखने से यह पता चल रहा है कि BJPनेता मंदिर से दर्शन करके निकले थे और वहीं किसी से बात कर रहे थे। इसी दौरान बाइक से आए 2 लड़कों ने उनकी गर्दन से चेन छीन ली और मोबाइल भी छीन लिया, जिसके बाद दोनों के बीच छीना-छपटी हुए और सिर में गोली चल गई। इसके बाद बदमाश वहां से भाग गए।

इस पूरे मामले में बताया जाता है कि बीते रविवार की रात मुन्ना शर्मा के बेटे का एक मैरिज हॉल में छेका था। जिसके लिए कई रिश्तेदारों का आना-जाना लगा हुआ था।  वहीं सोमवार की सुबह को मुन्ना शर्मा कुछ रिश्तेदारों को छोड़ने के लिए ऑटो के लिए मंगल तालाब के पास गए थे। इसी बीच यह घटना घटित हो गई।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox