कोरोना के बारे में कृपया ये पढे…!..कैसे करें कोरोना का सामना..!

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कोरोना के बारे में कृपया ये पढे…!..कैसे करें कोरोना का सामना..!

संकलनकर्ता- शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कोरोना महामारी को लेकर कुछ ऐसे सवाल जो अकसर लोगों के मन मे ंचलते रहते है हमने उन सवालों का जवाब आप तक पंहुचाने की एक छोटी सी कोशिश की है, इस पर ध्यान अवश्य दे- सभी अपने घर में रहे, सुरक्षित रहें-

प्रश्न 1. क्या कोरोना वायरस को खत्म किया जा सकता है ?
उत्तर- नहीं! कोरोना वायरस एक निर्जीव कण है जिस पर चर्बी की सुरक्षा-परत चढ़ी हुई होती है। यह कोई जिन्दा चीज नहीं है, इसलिये इसे मारा नहीं जा सकता बल्कि यह खुद ही रेजा-रेजा (कण-कण) होकर खत्म होता है।

प्रश्न 2.कोरोना वायरस के विघटन (रेजा-रेजा होकर खत्म होने) में कितना समय लगता है?
उत्तर- कोरोना वायरस के विघटन की मुद्दत का दारोमदार, इसके आसपास कितनी गर्मी या नमी है? या जहाँ ये मौजूद है, उस जगह की परिस्थितियां क्या हैं? इत्यादि बातों पर निर्भर करता है।

प्रश्न 3.इसे कण-कण में कैसे विघटित किया जा सकता है?
उत्तर- कोरोना वायरस बहुत कमजोर होता है। इसके ऊपर चढ़ी चर्बी की सुरक्षा-परत फाड़ देने से यह खत्म हो जाता है। ऐसा करने के लिये साबुन या डिटर्जेंट के झाग सबसे ज्यादा प्रभावी होते हैं। 20 सेकंड या उससे ज्यादा देर तक साबुनध्डिटर्जेंट लगाकर हाथों को रगड़ने से इसकी सुरक्षा-परत फट जाती है और ये नष्ट हो जाता है। इसलिये अपने शरीर के खुले अंगों को बार-बार साबुन व पानी से धोना चाहिये, खास तौर से उस वक्त जब आप बाहर से घर में आए हों।

प्रश्न 4.क्या गरम पानी के इस्तेमाल से इसे खत्म किया जा सकता है?
उत्तर- हाँ! गर्मी चर्बी को जल्दी पिघला देती है। इसके लिये कम से कम 25 डिग्री गर्म (गुनगुने से थोड़ा तेज) पानी से शरीर के अंगों और कपड़ों को धोना चाहिये। छींकते या खाँसते वक्त इस्तेमाल किये जाने वाले रुमाल को 25 डिग्री या इससे ज्यादा गर्म पानी से धोना चाहिये। गोश्त, चिकन या सब्जियों को भी पकाने से पहले 25 डिग्री तक के पानी में डालकर धोना चाहिये।

प्रश्न 5. क्या एल्कोहल मिले पानी (सैनीटाइजर) से कोरोना वायरस की सुरक्षा-परत को तोड़ा जा सकता है?
उत्तर- हाँ! लेकिन उस सैनीटाइजर में एल्कोहल की मात्रा 65 पर्सेंट से ज्यादा होनी चाहिये तभी यह उस पर चढ़ी सुरक्षा-परत को पिघला सकता है, वर्ना नहीं।

प्रश्न 6. क्या ब्लीचिंग केमिकल युक्त पानी से भी इसकी सुरक्षा-परत तोड़ी जा सकती है?
उत्तर- हाँ! लेकिन इसके लिये पानी में ब्लीच की मात्रा 20ः होनी चाहिये। ब्लीच में मौजूद क्लोरीन व अन्य केमिकल कोरोना वायरस की सुरक्षा-परत को तोड़ देते हैं। इस ब्लीचिंग-युक्त पानी का उन सभी जगहों पर स्प्रे करना चाहिये जहाँ-जहाँ हमारे हाथ लगते हैं। टीवी के रिमोट, लैपटॉप और मोबाइल फोन को भी ब्लीचिंग-युक्त पानी में भिगोकर निचोड़े गये कपड़े से साफ करना चाहिये।

प्रश्न 7. क्या कीटाणुनाशक दवाओं के द्वारा कोरोना वायरस को खत्म किया जा सकता है?
उत्तर- नहीं! कीटाणु सजीव होते हैं इसलिये उनको एंटीबायोटिक यानी कीटाणुनाशक दवाओं से खत्म किया जा सकता है लेकिन वायरस निर्जीव कण होते हैं, इन पर एंटीबायोटिक दवाओं का कोई असर नहीं होता। यानी कोरोना वायरस को एंटीबायोटिक दवाओं से खत्म नहीं किया जा सकता।

प्रश्न 8. कोरोना वायरस किस जगह पर कितनी देर तक बाकी रहता है?

उत्तर-
० कपड़ों पर /तीन घण्टे तक
० तांबा पर / चार घण्टे तक
० कार्डबोर्ड पर / चैबीस घण्टे तक
० अन्य धातुओं पर / 42 घण्टे तक
० प्लास्टिक पर /72 घण्टे तक

इस समयावधि के बाद कोरोना वायरस खुद-ब-खुद विघटित हो जाता है। लेकिन इस समयावधि के दौरान किसी इंसान ने उन संक्रमित चीजों को हाथ लगाया और अपने हाथों को अच्छी तरह धोये बिना नाक, आँख या मुंह को छू लिया तो वायरस शरीर में दाखिल हो जाएगा और एक्टिव हो जाएगा।

प्रश्न 9. क्या कोरोना वायरस हवा में मौजूद हो सकता है? अगर हाँ तो ये कितनी देर तक विघटित हुए बिना रह सकता है?
उत्तर- जिन चीजों का सवाल न. 08 में जिक्र किया गया है उनको हवा में हिलाने या झाड़ने से कोरोना वायरस हवा में फैल सकता है। कोरोना वायरस हवा में तीन घण्टे तक रह सकता है, उसके बाद ये खुद-ब-खुद विघटित हो जाता है।

प्रश्न 10. किस तरह का माहौल कोरोना वायरस के लिये फायदेमंद है और किस तरह के माहौल में वो जल्दी विघटित होता है?
उत्तर- कोरोना वायरस कुदरती ठण्डक या एसी की ठण्डक में मजबूत होता है। इसी तरह अंधेरे और नमी (डवपेजनतम) वाली जगह पर भी ज्यादा देर तक बाकी रहता है। यानी इन जगहों पर ज्यादा देर तक विघटित नहीं होता। सूखा, गर्म और रोशनी वाला माहौल कोरोना वायरस के जल्दी खात्मे में मददगार है। इसलिये जब तक इसका प्रकोप है तब तक एसी या एयर कूलर का इस्तेमाल न करें।

प्रश्न 11.सूरज की तेज धूप का कोरोना वायरस पर क्या असर पड़ता है?
उत्तर- सूरज की धूप में मौजूद अल्ट्रावायलेट किरणें कोरोना वायरस को तेजी से विघटित कर देती है यानी तोड़ देती है क्योंकि सूरज की तेज धूप में उसकी सुरक्षा-परत पिघल जाती है। इसीलिये चेहरे पर लगाए जाने वाले फेसमास्क या रुमाल को अच्छे डिटर्जेंट से धोने और तेज धूप में सुखाने के बाद दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है।

प्रश्न 12.क्या हमारी चमड़ी (त्वचा) से कोरोना वायरस शरीर में जा सकता है?
उत्तर- नहीं! तंदुरुस्त त्वचा से कोरोना संक्रमण नहीं हो सकता। अगर त्वचा पर कहीं कट लगा है या घाव है तो इसके संक्रमण की संभावना है।

प्रश्न 13.क्या सिरका मिले पानी से कोरोना वायरस विघटित हो सकता है?
उत्तर- नहीं! सिरका कोरोना वायरस की सुरक्षा-परत को नहीं तोड़ सकता। इसलिये सिरका वाले पानी से हाथ-मुंह धोने से कोई फायदा नहीं है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox