एमसीडी की लापरवाही से दिल्ली देहात बना कूड़ा घर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

एमसीडी की लापरवाही से दिल्ली देहात बना कूड़ा घर

-पंचायत संध ने मेयर पर लगाए दिल्ली देहात को कूड़ा घर बनाने के आरोप -दिल्ली पंचायत संघ की टीम ने दिल्ली देहात में दौरा करने के बाद किया खुलासा

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली में कूड़ा निस्तारण को लेकर कोई योजना नही धरातल पर दिखाई नही दे रही है। इतना ही नही एमसीडी की लापरवाही के चलते तो दिल्ली देहात के गांव व गलियां कूड़ा घरों में तब्दील हो चुकी है। जिसकारण देहात में लोगों का जीना मुहाल हो गया है। वही दिल्ली पंचायत संघ के प्रमुख थान सिंह यादव ने एमसीडी मेयर पर आरोप लगाते हुए कहा कि मेयर ने दिल्ली देहात को पूरी तरह से कूड़ा घर बना दिया है। सभी गांवों व कालोनियों के अंदर व उनके आसपास जगह-जगह कूड़े के ढ़ेर लगे है। जबकि सत्तारूढ सरकार ने दावा किया था कि एमसीडी में उसकी सरकार बनने के बाद दिल्ली में कूड़े के पहाड़ों को खत्म करेंगे, लेकिन सरकार बनने के बाद गांवों व कालोनियों में खाली पड़ी जगहों में कूड़े के पहाड़ बनने शुरू हो गए है। पंचायत संघ की टीम को आज दिल्ली देहात में दौरा करने के दौरान जगह-जगह कूड़े के ढ़ेर देखने को मिले।

दिल्ली पंचायत संघ के प्रमुख थान सिंह ने एमसीडी की मेयर को चेतावनी दी है कि दिल्ली देहात को कूड़ा घर नहीं बनने देंगे। वह दिल्ली को कूड़ा घर बनाने के बजाए  दिल्ली को कूड़ा मुक्त बनाने की दिशा में काम करे। इसके अलावा वह कूड़े की समस्या दूर करने के नाम दौरे व दिल्ली के लोगों को गुमराह करना छोड़े, क्योंकि उन्होंने गत एक सप्ताह के दौरान दौरा किया। वहां कूड़े की समस्या दूर होने के बजाए ज्यों की त्यों है। लिहाजा उन्होंने अपने पद से त्याग पत्र दे देना चाहिए। क्योंकि वह मेयर बनने के बाद से दिल्ली के लोगों को कभी सफाई व्यवस्था में सुधार करने, कभी गांवों का हाउस टैक्स माफ करने तो कभी अन्य मामलों में गुमराह करने का कार्य कर रही है।

         थान सिंह यादव ने बताया कि उनकी अगुवाई में पंचायत संघ की टीम ने रविवार को पश्चिमी जोन के गांव बुढेला व साहिबी नदी के मुख्य मार्ग के पास व गांव मादीपुर में अवैध रूप से सेनेटरी लैंडफिल साइट बनाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने रोहिणी जोन के अंतर्गत नांगलोई विधानसभा क्षेत्र के गांव नांगलोई, पीरागढ़ी और नांगलोई सईदान के बीच ज्वाला पुरी कॉलोनी के पास डीडीए लैंड पर भी अवैध तौर पर सैनेटरी लैंडफिल साइट बनाए जाने पर रोष प्रकट किया। इन स्थानों पर भारी मात्रा में कूड़ा पड़ा हुआ है और काफी दूरी तक कूड़ा फैला हुआ है। इस कारण कई सड़कों पर वाहनों के आवगमन का भी रास्ता नहीं बचा है।

         पंचायत संघ प्रमुख थान सिंह यादव ने मेयर को चेतावनी के साथ मांग की कि तीस सितंबर तक ये अवैध सेनेटरी लैंडफिल व सड़को से कुड़ा नहीं हटाया तो पंचायत संघ पालम गांव में कुडे व हाउस टैक्स माफ की झूठी घोषणा को लेकर पंचायत में आपके खिलाफ आंदोलन पर निर्णय लेगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox