बहादुरगढ रनर्स ग्रुप ने किया प्रोमो रन का आयोजन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बहादुरगढ रनर्स ग्रुप ने किया प्रोमो रन का आयोजन

-बी आर जी पॉइंट पर 5 किलोमीटर की रन में दौड़े सभी वर्गों के धावक, बाटे इनाम -बेहतर समाज के निर्माण में स्वास्थ्य और तंदुरूस्ती के महत्व को दर्शाया -साथ ही नोएडा, सतारा मे गाडे बहादुरगढ के झण्डे

बहादुरगढ़/बीआरजी प्वाइंट/शिव कुमार यादव/- एक बेहतर समाज के निर्माण की दृष्टि से स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती को बढ़ावा देने के लिए बी आर जी ग्रुप ने एक बार फिर अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए बहादुरगढ़वासियों के लिए प्रोमो रन का आयोजन किया। इस रन में सभी वर्गों के धावकों ने एक साथ भाग लेकर स्वस्थ समाज के निर्माण का संदेश दिया। इस संबंध में दीपक छिल्लर ने बताया कि 5 किलोमीटर की दौड का आयोजन रविवार सुबह 5ः30 बजे सेक्टर 9 मे बी आर जी पॉइंट से किया गया जिसमे 160 प्रतिभागियो ने पांच किलोमीटर की दौड लगाई सभी प्रतिभागियो को ईनाम देकर सम्मानित किया गया।  

बहादुरगढ रनर्स ग्रुप से नारी शक्ति से सुमन, विमलेश, रेखा, सोनिया शर्मा, मीनाक्षी दुबे, मंजू सिंगल,श्रद्धा, मन, र्कीति, वान्या वहीं

लड़को मे अनुराग, भोजराज, अजय कंडोल, रेयांश, जसवीर जून, विनोद राठी, नवीन राणा, विजय, वरुण, पुनीत, सुरेंद्र बेनीवाल, जगजीत राठी, आर के मोर, अनूप सिंह, नरेश शर्मा, जयदेव राठी, नितिन अत्री, शंकर, धर्मवीर सैनी, निरंजन, निशांत,नीरज, गौरव, धर्मवीर सैनी, संदीप, अनुराग गोयल, शरनम सिंह, अंगद सिंह, आरिका, दीपांशु, बानेश, कमल, संजय, भूपेंद्र दलाल, यश यादव, राय सिंह, ईश्वर सिंह, रोहित सिंह, जगदीश राठी, सुचेत सिंह, गुलशन, नवीन राणा, धर्मवीर, सागर ओहलान, जगजीत राठी ने बढचढ कर भाग लिया। सभी प्रतिभागियों को दौड़ के पूर्ण होने पर उपहार देकर सम्मानित किया गया।
         इसके साथ ही श्री छिल्लर ने जानकारी देते हुए बताया कि हार्वेस्ट गोल्ड की ग्लोबल रेस 29 सितंबर 2024 रविवार को
साइबर सिटी गुरुग्राम में आयोजित की जाएगी, जिसके एंबेसडर मिलिंद सोमन है। इस कार्यक्रम मे तीन मैराथन श्रेणियां शामिल हैं। 3 किमी, 5 किमी और 10 किमी, साथ ही वॉकथॉन भी रहेगी जिसमें दीपक छिल्लर और डा किरण छिल्लर को बतौर “इनफलुएंसर“ आमंत्रित किया गया है।


यह दौड भारत सहित कई देशो मे की जाएगी। इसका उद्देश्य स्वास्थ्य को बढ़ावा देना। हार्वेस्ट गोल्ड ने प्रत्येक पंजीकरण के लिए 20 ब्रेड के स्लाइस दान करने का संकल्प लिया है। इसमें सभी उम्र के लोग भाग ले सकते हैं।

वही शिव नादर यूनिवर्सिटी नोएडा द्वारा आयोजित शिव नादर 10 के चैलेंज मे 10 किलोमीटर दौड में बी आर जी ग्रुप से 30 प्लस आयु मे सेवा राम ने प्रथम स्थान, गुलाब सिंह ने दूसरा स्थान
– 55$ आयु में अशोक कुमार ने 10 किलोमीटर में पहला स्थान,
-5 किमी मे 45 प्लस आयु मे राजेश ने प्रथम स्थान,राजीव भारद्वाज ने तृतीय स्थान
-55$ आयु में राकेश छाबड़ा ने तृतीय स्थान पर रहे
        उधर नरेंद्र राम ने महाराष्ट्र में सतारा हाफ मैराथन में बी आर जी का प्रचम लहराया। सभी को ढेर सारी शुभकामनाए दी और भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन की कामना की।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox