पाक मीडिया में मोदी के लाॅक डाउन की गूंज

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पाक मीडिया में मोदी के लाॅक डाउन की गूंज

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- विश्व में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस के संक्रमण से अनेको विकसित देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। यहां तक कि भारत के पड़ोसी देशों में भी कोरोना वायरस तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है और अधिकतर देश इस महामारी से निपटने मे असहाय ही दिख रहे है फिर भी भारत में इसके विपरीत अभी तक कोरोना इतना प्रलय नही मचा पाया है जिसे देखते हुए पड़ोसी देश पाकिस्तान का मीडिया न केवल भारत के प्रधानमंत्री की नीतियों व उनकी कार्यशैली का मुरीद बन गया है बल्कि मोदी के देश व्यापी 21 दिन के लाॅक डाउन माॅडल की भी जमकर तारीफ कर रहा है।


पाकिस्तान में ही नही यूएनओ और अमेरिका, चीन व यूरोप में भी भारतीय लाॅक डाउन की जमकर प्रंशसा हो रही है। अब अधिकतर देश भारत के प्रधानमंत्री द्वारा कोरोना से निपटने के लिए उठाये जा रहे कदमों का अनुसरण कर रहे हैं। लेकिन पाक मीडिया में भारतीय प्रधानमंत्री की कार्यशैली की प्रशंसा पर वहां के हुकमरान अभी तक चुप्पी ही साधे हुए है। कोरोना को लेकर पाकिस्तान में बरती जा रही लापरवाही पर पाक मीडिया जमकर अपने हुकमरानों को निशाना बना रहा है। पाक मीडिया के गुफ्तगु शो में भी वहां के राजनीतिक विशेषज्ञ व समाजसेवी मोदी के लाॅक डाउन की जमकर तारीफ कर रहे है और अपने हुकमरानों को भारत से सीखने की सलाह दे रहे हैं। उनका कहना है कि भले ही भारत उनका शत्रु देश है लेकिन अगर शत्रु अपनी जनता की भलाई के लिए कुछ अच्छा कर रहा है तो उसकी तारीफ करनी चाहिए। उनका कहना है कि हमारे हुकमरानों को अभी तक यहीं नही पता की इस महामारी से निपटा कैसे जाये। तो हम कैसे उम्मीद कर सकते है कि हमारी सरकार हमारी हर परिस्थिति में सुरक्षा करेगी। अभी तक लोग अपनी सुरक्षा के उपाय स्वयं ही कर रहे है। सरकार व प्रशासन पूरी तरह से सोया हुआ है। यही हालत रही तो पाकिस्तान में भी हालात अमेरिका व इटली जैसे हो सकते है। उन्होने कहा कि इंडिया में 1.30 करोड़ की आबादी पर मोदी ने कफ्र्यु लगाया हुआ है फिर भी वहां के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इतने अच्छे ढ़ंग से काम कर रहे है कि सारी जनता उनका साथ दे रही है। भारत में पूरी तरह से लोग घरों मे बंद है और सभी जगहों पर आवाजाही पूरी तरह से बंद जो काबिले तारीफ। कुछ का कहना है कि बताया जा रहा है कि वहां की सरकार ने लोगों के खाने पीने का प्रंबंध बड़े ही सिस्टम से किया है। गाड़ियां आती है और लोगों को राशन व भोजन देकर चली जाती है। प्रशासन लोगों को घरों मे रहने के लिए प्रेरित कर रहा है। पाक मीडिया का कहना है कि 21 दिन के लाॅक डाउन में अभी तक ऐसा कुछ नजर नही आया कि वहां की जनता परेशान है या कोई उन्हे नाहक परेशान कर रहा है। भारत में अभी तक जो स्थिति है उससे वह विश्व का एकमात्र ऐसा देश होगा जो इस महामारी का सबसे अच्छे तरीके से मुकाबला कर पायेगा और ये श्रेय वहां के हुकमरानों और जनता के आपसी सहयोग व साम्जस्य को जाता है जो पूरी तरह से सरकार के साथ दिखाई दे रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox