कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ रेप और हत्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की प्रतिक्रिया, टीएमसी नेता कुणाल घोष ने उठाए सवाल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ रेप और हत्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की प्रतिक्रिया, टीएमसी नेता कुणाल घोष ने उठाए सवाल

-राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बयान: "कोलकाता कांड पर अब कोई समझौता नहीं" -टीएमसी नेता कुणाल घोष ने राष्ट्रपति के बयान पर उठाए सवाल: "अन्य मामलों पर प्रतिक्रिया क्यों नहीं?"

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/-  कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ रेप और हत्या मामले को लेकर लोगों में आक्रोश दिखाई दे रहा है। पश्चिम बगांल के कई हिस्सों में पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए लोग सड़कों पर मार्च निकाल रहे हैं। इस बीच राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मु का भी कोलकाता कांड पर बुधवार को बयान सामने आया। उन्होंने इस पूरे कांड पर रोष जताया है। उन्होंने कहा कि अब बस बहुत हो गया है। उन्होंने यह भी बताया कि वह महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों के कारण व्यथित है। अब राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मु के वक्तव्य पर टीएमसी नेता कुणाल घोष ने प्रतिक्रिया दी है। कुणाल घोष ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मु अभी क्यों बोल रही हैं। बता दें, बंगाल में रोजना कहीं न कहीं इस मुद्दें को लेकर प्रदर्शन चल रहा है। मंगलवार को छात्रों ने सीएम ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग की थी।

क्या कहा कुणाल घोष ने?

टीएमसी नेता कुणाल घोष ने कहा कि “आरजी कर अस्पताल को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बयान आया। उन्होंने उसे लेकर चिंता व्यक्त किया। आरजी कर मामले पर हमारा कहना है कि हम सब, हमारी पार्टी सब न्याय के पक्ष में है और आरोपी को मौत की सजा होनी चाहिए। लेकिन राष्ट्रपति अभी क्यों बोल रही हैं। उन्नाव, हाथरस, महाराष्ट्र, बदलापुर, उत्तराखंड में ये सब हुआ तब वो कहां थीं। गोल्ड मेडलिस्ट साक्षी मलिक का आरोप भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ हुआ था, तब आप कहां थीं। लेकिन अब बंगाल में हुआ तो यह सोशल क्राइम है। लेकिन भाजपा शासित राज्यों में हुआ तब आप कहां थीं। हम आपका सम्मान करते हैं। ऐसा मत कीजिए।”

राष्ट्रपति ने क्या कहा था?

महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर दुखी राष्ट्रपति मुर्मु ने समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए कहा कि एक ओर छात्र, डॉक्टर और नागरिक कोलकाता में विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, दूसरी ओर अपराधी अन्य जगहों पर घूम रहे थे। ‘बस बहुत हो गया’, अब कुछ करना होगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि कोई भी सभ्य समाज बेटियों और बहनों पर इस तरह के अत्याचार की अनुमति नहीं दे सकता। समाज को ‘ईमानदार, निष्पक्ष आत्मनिरीक्षण’ की जरूरत है, खुद से कुछ कठिन सवाल पूछने चाहिए।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox