
नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ रेप और हत्या मामले को लेकर लोगों में आक्रोश दिखाई दे रहा है। पश्चिम बगांल के कई हिस्सों में पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए लोग सड़कों पर मार्च निकाल रहे हैं। इस बीच राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मु का भी कोलकाता कांड पर बुधवार को बयान सामने आया। उन्होंने इस पूरे कांड पर रोष जताया है। उन्होंने कहा कि अब बस बहुत हो गया है। उन्होंने यह भी बताया कि वह महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों के कारण व्यथित है। अब राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मु के वक्तव्य पर टीएमसी नेता कुणाल घोष ने प्रतिक्रिया दी है। कुणाल घोष ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मु अभी क्यों बोल रही हैं। बता दें, बंगाल में रोजना कहीं न कहीं इस मुद्दें को लेकर प्रदर्शन चल रहा है। मंगलवार को छात्रों ने सीएम ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग की थी।
क्या कहा कुणाल घोष ने?
टीएमसी नेता कुणाल घोष ने कहा कि “आरजी कर अस्पताल को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बयान आया। उन्होंने उसे लेकर चिंता व्यक्त किया। आरजी कर मामले पर हमारा कहना है कि हम सब, हमारी पार्टी सब न्याय के पक्ष में है और आरोपी को मौत की सजा होनी चाहिए। लेकिन राष्ट्रपति अभी क्यों बोल रही हैं। उन्नाव, हाथरस, महाराष्ट्र, बदलापुर, उत्तराखंड में ये सब हुआ तब वो कहां थीं। गोल्ड मेडलिस्ट साक्षी मलिक का आरोप भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ हुआ था, तब आप कहां थीं। लेकिन अब बंगाल में हुआ तो यह सोशल क्राइम है। लेकिन भाजपा शासित राज्यों में हुआ तब आप कहां थीं। हम आपका सम्मान करते हैं। ऐसा मत कीजिए।”

राष्ट्रपति ने क्या कहा था?
महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर दुखी राष्ट्रपति मुर्मु ने समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए कहा कि एक ओर छात्र, डॉक्टर और नागरिक कोलकाता में विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, दूसरी ओर अपराधी अन्य जगहों पर घूम रहे थे। ‘बस बहुत हो गया’, अब कुछ करना होगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि कोई भी सभ्य समाज बेटियों और बहनों पर इस तरह के अत्याचार की अनुमति नहीं दे सकता। समाज को ‘ईमानदार, निष्पक्ष आत्मनिरीक्षण’ की जरूरत है, खुद से कुछ कठिन सवाल पूछने चाहिए।





More Stories
ADG डॉ. वी. मुरुगेशन ने हरिद्वार के भगवानपुर में जनता दरबार में सुनीं जनसमस्याएं
देहरादून में किराये के मकान में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला समेत चार गिरफ्तार
बहादुरगढ़ में 100 दिन में दिखने लगा मियावाकी जंगल का असर, पौधों की तेजी से बढ़ी लंबाई
दिल्ली के मायापुरी में फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर, राहत व बचाव कार्य पूरा
दिल्ली में प्रदूषण पर एक्शन प्लान तैयार, साउथ-वेस्ट और वेस्ट दिल्ली के हॉटस्पॉट्स की पहचान कर सख्त कार्रवाई के निर्देश
दिल्ली के 48 गांवों को मिलेगा ‘शहरी’ दर्जा, अब सुनियोजित विकास का होगा आधार