
ब्रिटेन/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- ब्रिटेन में लंदन के प्रसिद्ध नॉटिंग हिल कार्निवल में पहले दिन ही हिंसा की संगीन घटना सामने आई हैं। पुलिस के अनुसार इस साल 25-26 अगस्त को मनाए जा रहे इस कार्निवल के पहले दिन रविवार को कार्निवल में तीन लोगों पर चाकू से हमला किया गया। इस हमले में 32 वर्षीय महिला की हालत गंभीर है और वह जीवन-घातक स्थिति में अस्पताल में भर्ती हैं। इस हिंसा के चलते 15 पुलिसकर्मियों के घायल होने की भी पुलिस ने पुष्टि की है। हालांकि किसी को गंभीर चोटें नहीं आई हैं। कुल 90 लोगों को विभिन्न अपराधों में गिरफ्तार किया गया है।



पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए लोगों में 10 लोग आपातकालीन कर्मियों पर हमले, 18 लोग खतरनाक हथियार रखने, 4 लोग यौन अपराधों, 1 व्यक्ति चोरी, 4 लोग डकैती, 6 लोग हमले, 1 व्यक्ति सार्वजनिक व्यवस्था के उल्लंघन, 8 लोग नशीले पदार्थों की बिक्री के और 30 लोग नशीले पदार्थों के कब्जे के आरोप में पकड़े गए हैं। इनमें से 4 लोग नाइट्रस ऑक्साइड के कब्जे में थे। बता दें कि नॉटिंग हिल कार्निवल की शुरुआत 1958 में ट्रिनिडाड की मानवाधिकार कार्यकर्ता क्लॉडिया जोन्स द्वारा की गई थी। यह कार्निवल कैरेबियन संगीत और संस्कृति का एक बड़ा उत्सव है और 2022 में कोरोना महामारी के कारण दो वर्षों तक ऑनलाइन आयोजित हुआ था।





More Stories
ADG डॉ. वी. मुरुगेशन ने हरिद्वार के भगवानपुर में जनता दरबार में सुनीं जनसमस्याएं
देहरादून में किराये के मकान में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला समेत चार गिरफ्तार
बहादुरगढ़ में 100 दिन में दिखने लगा मियावाकी जंगल का असर, पौधों की तेजी से बढ़ी लंबाई
दिल्ली के मायापुरी में फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर, राहत व बचाव कार्य पूरा
दिल्ली में प्रदूषण पर एक्शन प्लान तैयार, साउथ-वेस्ट और वेस्ट दिल्ली के हॉटस्पॉट्स की पहचान कर सख्त कार्रवाई के निर्देश
दिल्ली के 48 गांवों को मिलेगा ‘शहरी’ दर्जा, अब सुनियोजित विकास का होगा आधार