ब्रिटेन में नॉटिंग हिल कार्निवल में चाकू से हमला, 3 घायल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

ब्रिटेन में नॉटिंग हिल कार्निवल में चाकू से हमला, 3 घायल

-झड़पों में 15 पुलिसकर्मी भी जख्मी

ब्रिटेन/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- ब्रिटेन में लंदन के प्रसिद्ध नॉटिंग हिल कार्निवल में पहले दिन ही हिंसा की संगीन घटना सामने आई हैं। पुलिस के अनुसार  इस साल 25-26 अगस्त को मनाए जा रहे इस कार्निवल के पहले दिन रविवार को कार्निवल में तीन लोगों पर चाकू से हमला किया गया। इस हमले में 32 वर्षीय महिला की हालत गंभीर है और वह जीवन-घातक स्थिति में अस्पताल में भर्ती हैं। इस हिंसा के चलते 15 पुलिसकर्मियों के घायल होने की भी पुलिस ने पुष्टि की है।  हालांकि किसी को गंभीर चोटें नहीं आई हैं। कुल 90 लोगों को विभिन्न अपराधों में गिरफ्तार किया गया है।

          पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए लोगों में 10 लोग आपातकालीन कर्मियों पर हमले, 18 लोग खतरनाक हथियार रखने, 4 लोग यौन अपराधों, 1 व्यक्ति चोरी, 4 लोग डकैती, 6 लोग हमले, 1 व्यक्ति सार्वजनिक व्यवस्था के उल्लंघन, 8 लोग नशीले पदार्थों की बिक्री के और 30 लोग नशीले पदार्थों के कब्जे के आरोप में पकड़े गए हैं। इनमें से 4 लोग नाइट्रस ऑक्साइड के कब्जे में थे। बता दें कि नॉटिंग हिल कार्निवल की शुरुआत 1958 में ट्रिनिडाड की मानवाधिकार कार्यकर्ता क्लॉडिया जोन्स द्वारा की गई थी। यह कार्निवल कैरेबियन संगीत और संस्कृति का एक बड़ा उत्सव है और 2022 में कोरोना महामारी के कारण दो वर्षों तक ऑनलाइन आयोजित हुआ था।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox