कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने भाजपा के विकास कार्यों का किया प्रचार, कांग्रेस पर कसा तंज

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 2, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने भाजपा के विकास कार्यों का किया प्रचार, कांग्रेस पर कसा तंज

हरियाणा/नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- हरियाणा में चुनावी सरगर्मियां तेज हो चुकी है।चुनावी बिगुल बजते ही सभी नेता अपनी अपनी पार्टी को मजबूत करने में लगे है।हरियाणा के कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने आज जगाधरी शहर के पंसारी बाजार और होनियांन गली और विभिन्न स्थानों पर आगामी विधानसभा चुनावों से संबंधित चाय पर चर्चा की।

कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने चर्चा के दौरान लोगों को प्रदेश में भाजपा सरकार के 10 साल के ऐतिहासिक विकास कार्यों के बारे जानकारी दी।इस दौरान मीडिया से बात करते कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।उन्होंने कहा की भाजपा ने रोजगार देने का काम किया तो वही कांग्रेस ने रोजगार छीनने का काम किया है।वहीं उन्होंने कहा की भाजपा हरियाणा विधानसभा चुनावों को लेकर पूरी तरह तैयार है और प्रदेश में तीसरी बार भाजपा सरकार बनेगी।

कृषि मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर कहा कि भारतीय जनता पार्टी चुनावों को लेकर पूरे तरीके से तैयार है भाजपा संगठन पर आधारित पार्टी है और हमारा संगठन मजबूत संगठन है। कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने हरियाणा में जारी होने वाले लगभग 5,700 भर्तियों के रिजल्ट के खिलाफ गहरी साजिश रच उन पर रोक लगवा दी है। इस सवाल का जवाब देते हुए कृषि मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने कहा की अभी तक कांग्रेस पीछे रहकर काम करती थी अब वह सामने आकर यह सब कर रही है। कांग्रेस की सोच है की युवाओं को मिल रहे रोजगार को कैसे रोका जाए। भाजपा सरकार ने एक लाख 40 हजार रोजगार देने का काम किया।

कांग्रेस पर बरसे कृषि मंत्री

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में 88हजार भर्तियां की जिसमें से बड़ी संख्या में कोर्ट ने उन भर्तियों को निरस्त कर दिया। हमारी सरकार ने कांग्रेस राज में हटाए गए कर्मचारियों को भी रोजगार देने का काम किया। भाजपा सरकार में जितनी भी भर्तियां हुई एक भी भर्ती पर कोई प्रश्न चिन्ह नहीं लगा। आज बिना किसी भेदभाव के बिना किसी पर्ची खर्ची के युवाओं को योग्यता के आधार पर नौकरी मिल रही है जबकि पूर्व की कांग्रेस सरकारों में सिफारिश ,भाई भतीजा बाद और भ्रष्टाचार का बोलबाला रहा। कांग्रेस राज में हर वर्ग दुखी था। आज प्रदेश की जनता भाजपा सरकार के साथ है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox