नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- अनुसूचित जाति (SC) व जनजाति (ST) आरक्षण में क्रीमीलेयर पर दिए गए सुप्रीम कोर्ट के खिलाफ कुछ संगठनों ने बंद का ऐलान किया है। वहीं, कई राजनीति पार्टियों ने भी भारत बंद को समर्थन में है। बसपा और आरजेडी भारत बंद का समर्थन किया है। ‘नेशनल कॉन्फेडरेशन ऑफ दलित एंड आदिवासी ऑर्गेनाइजेशन्स’ (एनएसीडीएओआर) ने अपनी मांगों को लेकर एक लिस्ट जारी की है। जिसमें एससी, एसटी और सभी पिछड़े वर्गों के लिए न्याय और समानता की मांग की गई है।
भारत के बंद के दौरान क्या खुलेगा और क्या बंद रहेगा इसकी कोई अधिकारिक सूचना नहीं जारी हुई है। जानकारी के अनुसार, कई जगहों पर सार्वजनिक परिवहन सेवा बंद हो सकती है। सभी एमरजेंसी सुविधाएं जारी रहेगी। एंबुलेंस, हॉस्पिटल और चिकित्सा सेवाएं जारी रहेंगी। सरकारी दफ्तर, बैंक, पेट्रोल पंप , स्कूल और कॉलेज में सामान्य रूप से कामकाज होगा। साथ ही रेल सेवाएं चालू रहेंगी।
दिल्ली में नहीं होगा बंद का असर
देश की राजधानी दिल्ली में बंद का असर देखने को नहीं मिलेगा। व्यापारियों और फैक्ट्री मालिकों के मुताबिक दिल्ली के सभी बाजार खुले रहेंगे। CTI के चेयरमैन बृजेश गोयल और अध्यक्ष सुभाष खंडेलवाल ने बताया कि भारत बंद के लिए किसी ने हमसे बात नहीं की और ना ही हमसे समर्थन मांगा है इसलिए दिल्ली के सभी 700 बाजार पूरी तरह से खुले रहेंगे।


More Stories
तिरंगे के साथ दौड़े 80 धावक, साइकिलिस्टों ने पूरी की 80 किमी राइड
मधु विहार में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
ओवरस्टे मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, 2024 में घोषित हुआ था PO
ऑपरेशन VISTA 1.0 में तीन विदेशी नागरिक पकड़े
72 घंटे की एंड्योरेंस दौड़ में गुलाब सिंह का ऐतिहासिक प्रदर्शन
द्वारका मोड़ में रक्तदान शिविर, 90 लोगों ने किया रक्तदान