पायल लाठ ने 30वीं बार रक्तदान कर समाज को दी प्रेरणा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पायल लाठ ने 30वीं बार रक्तदान कर समाज को दी प्रेरणा

बिलासपुर/छत्तीसगढ़/-  रेड डायमंड होटल में हेल्पिंग हैंड्स क्लब द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पायल एक नया सवेरा वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष पायल शब्द लाठ ने 30वीं बार रक्तदान कर एक मिसाल पेश की। इस अवसर पर पायल शब्द लाठ को मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री अरुण साव और बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

पायल शब्द लाठ बिलासपुर छत्तीसगढ़ में एक अरसे से सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं और उन्होंने हमेशा जरूरतमंद लोगों की मदद करने की कोशिश की है। उनका यह 30वां रक्तदान एक मिसाल है जो दूसरों को भी प्रेरित करेगा और वे भी रक्तदान के लिए आगे आएंगे।

पायल शब्द लाठ का यह कार्य न केवल उनके सामाजिक योगदान को दर्शाता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि कैसे एक व्यक्ति अपने जीवन को दूसरों की सेवा में समर्पित कर सकता है। पायल ने कहा कि स्वस्थ और निरोग जीवन जीने के लिए रक्तदान करना जरूरी है। रक्तदान कर हम तरोताजा ज़िंदगी जी सकते हैं। मैं उम्मीद करती हूँ कि दूसरे लोग भी रक्तदान के लिए आगे आएंगे और वे भी समाज के लिए कुछ करने की कोशिश करेंगे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox