हरियाणा/नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- कांग्रेस को अलविदा कहने के बाद भाजपा में शामिल हुए किरण चौधरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इसके उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। किरण चौधरी ने कहा कि मैं सबसे पहले भाजपा के शीर्ष नेतृत्व पीएम मोदी, मनोहर लाल खट्टर, जे.पी. नड्डा और नायब सिंह सैनी समेत सभी विधायकों का धन्यवाद करती हूं।
राज्यसभा उपचुनाव में हरियाणा से भाजपा की उम्मीदवार किरण चौधरी ने कहा, “हमारे परिवार का भाजपा के साथ बहुत पुराना रिश्ता रहा है। आज प्रधानमंत्री मोदी, पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर की नीतियों से प्रभावित होकर मैं भाजपा में शामिल हुई हूं। उन्होंने कहा कि हमेशा से मैंने बहुत ईमानदारी और नीयत के साथ काम किया है और आने वाले समय में भी मैं राज्यसभा में हरियाणा के सभी विषयों को उठाऊंगी।
सीएम नायब सैनी ने दी बधाई
इस दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, “मैं किरण चौधरी को (हरियाणा से राज्यसभा उपचुनाव के लिए) नामांकन दाखिल करने पर बधाई देता हूं, मैं उन्हें अपनी शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने आज अपना नामांकन दाखिल किया, हमारे सभी विधायक यहां मौजूद हैं। अन्य विधायक ने भी उनका समर्थन किया है और नामांकन दाखिल किया है।


More Stories
रन फॉर यूनिटी’ में BRG का धमाल, चारों ओपन कैटेगरी में चमके बहादुरगढ़ के धावक
द्वारका में ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, कासगंज से आरोपी गिरफ्तार
मधु विहार की बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा, सातों ब्लॉक एकजुट; समाधान नहीं तो बड़े जनआंदोलन की चेतावनी
टाटा मोटर्स में नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”
रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा रद्द, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी!