कोलकाता में महिला डॉक्टर की हत्या पर राकेश टिकैत का बयान विवादित, भाजपा ने किया पलटवार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 10, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कोलकाता में महिला डॉक्टर की हत्या पर राकेश टिकैत का बयान विवादित, भाजपा ने किया पलटवार

-राकेश टिकैत ने कहा, कोलकता घटना पश्चिम बंगाल सरकार को गिराने की साजिश

कोलकाता/नई दिल्ली/अनीशा चौहान/-  कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी महिला डॉक्टर से हुई है वानियत के बाद हत्या कर दिया गया था। इस मामले को लेकर देशभर में आक्रोश देखने को मिल रहा है। कोलकाता में लगातार डॉक्टरों का विरोध प्रदर्शन चल रहा है। इस किसान नेता राकेश टिकैत का कोलकता घटना पर बयान सामने आया है। उन्होंने कोलकाता में हो रहे प्रदर्शन को पश्चिम बंगाल सरकार को गिराने और बदनाम करने की साजिश बताई है। हालांकि, राकेश टिकैत के इस बयान पर भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने किसान नेता के बयान को शर्मनाक बताया है। बता दें, कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर से हुई हैवानियत के बाद लोगों में गुस्सा व्याप्त है। ममता सरकार पर भी लोगों के द्वारा आरोप लगाया जा रहा है। ऐसे में भाजपा लगातार ममता बनर्जी से इस्तीफा देने की मांग कर रही है।

क्या कहा किसान नेता ने?

किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि कोलकाता में महिला चिकित्सक से दुष्कर्म और हत्या की घटना पर कार्रवाई के लिए देश में कानून और संविधान है। इसके बावजूद इस घटना को पिछले दस दिन से हाईलाइट किया जा रहा है। यह पश्चिम बंगाल सरकार को बदनाम करने और गिराने की साजिश है। भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि भाजपा शासित राज्यों में भी दुष्कर्म और हत्या जैसी घटनाएं हो चुकी हैं, मगर वहां इन मामलों को दबाया जाता रहा है।    

भाजपा ने किया पलटवार

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा “यह बयान शर्मनाक है, जो राकेश टिकैत जैसा व्यक्ति दे सकता है। राहुल गांधी ने भी कहा था कि आरजी कर मेडिकल कॉलेज में दुष्कर्म और हत्या ध्यान भटकाने वाला मामला है। उन्होंने कहा कि यह ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ एक षड़यंत्र है, जो पिछले 10 दिनों से जारी है। मैं राकेश टिकैत से पूछना चाहता हूं कि क्या सुप्रीम का हस्तक्षेप भी दुष्प्रचार और षड़यंत्र है? सुप्रीम कोर्ट ने ममता बनर्जी सरकार को फटकार लगाई और बताया कि कैसे सबूतों को छिपाया गया है। क्या सुप्रीम कोर्ट भी इस षड़यंत्र में शामिल है? आप हमें यह बताइए कि पीड़िता के माता-पिता जो न्याय मांग रहे हैं और यह कह रहे हैं कि ममता बनर्जी उन्हें न्याय दिलाने का आश्वासन नहीं दे रही, क्या वे भी इस षड़यंत्र में शामिल हैं? राहुल गांधी इसे ध्यान भटकाने वाला मामला कह रहे हैं।”

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox